तकनीकी ज्ञान से बच्चों की निखरती है प्रतिभा

खिजरसराय : गया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के सातवें वार्षिकोत्सव का उद्घाटन गुरुवार को विज्ञान और प्रोद्योगिकी मंत्री जय कुमार सिंह ने दीप जला कर किया. छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि तकनीकी ज्ञान एक ऐसा ज्ञान है, जो छात्रों को अपनी प्रतिभा के अनुसार कुछ अधिक करने के लिए प्रेरित करता है. कॉलेज में […]
इसकी प्रक्रिया विभागीय स्तर पर शुरू कर दी गयी है. मंत्री ने कहा कि आज पढ़ाई के नये-नये तरीके इजाद किये गये हैं. लेकिन, ब्लैक बोर्ड पर गुरुजी के द्वारा बतायी गयी तकनीक का कोई जोर नहीं है. उन्होंने कहा कि जल्द ही कॉलेज में वाइ-फाइ लगाये जायेंगे. इस मौके पर अतिथियों ने सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आनंद लिया. शुभम शेखर, हिमांशु कुमार व प्रज्ञा कुमारी के गीत-संगीत पर खूब तालियां बजीं. विभिन्न विद्यालयों के छात्र जनमेजय कुमार, रूपाली कुमारी व गोलू कुमार सहित अन्य को पुरस्कृत किया गया. इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी गौरव सिंधु,वीएस ठाकुर व जेएन वर्मा सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










