औरंगाबाद के एस सिन्हा कॉलेज का रहा दबदबा

बोधगया: मगध विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने भरपूर दमखम दिखाया. दूसरे दिन भी महिला व पुरुष वर्ग में एस सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद के स्टूडेंट्स का दबदबा रहा और ज्यादातर मुकाबलों में बाजी मार ले गये. शुक्रवार को 1500 मीटर दौड़ में महिला वर्ग में एस सिन्हा कॉलेज, […]
एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लंबी कूद में गया कॉलेज की मनुकांत श्री पहले स्थान पर, एस सिन्हा कॉलेज,औरंगाबाद की ज्योति सिन्हा दूसरे स्थान पर व टीएस कॉलेज, हिसुआ की मिनाक्षी कुमारी तीसरे स्थान पर रही. तारगोला प्रक्षेपण में एस सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद की प्रियंका कुमारी पहले स्थान पर, एएनएस कॉलेज, बाढ़ की कुमारी श्वेता रानी दूसरे स्थान पर व नालंदा महिला कॉलेज, बिहारशरीफ की सुरभि पटेल तीसरे स्थान पर रही . छात्राओं ने बहादूरी का परिचय देते हुए भाला प्रक्षेपण प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन किया व इसमें एएनएस कॉलेज, बाढ़ की शालिनी कुमारी पहले स्थान पर, एसपीएम कॉलेज, उदंतपुरी की ममता कुमारी दूसरे स्थान पर व एस सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद की साक्षी राय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










