40 वर्ष बाद पानी की सप्लाइ रोड पर ही बना दिये खटाल

Updated at :18 Nov 2016 1:20 AM
विज्ञापन
40 वर्ष बाद पानी की सप्लाइ  रोड पर ही बना दिये खटाल

गया: शहरी इलाका होने के बाद भी वार्ड आठ में लोगों को 40 वर्ष बाद सप्लाइ का पानी नसीब हुअा है. यहां के वार्ड पार्षद के मेयर होने का फायदा लोगों को मिला और कई जटिल समस्याओं का समाधान हो गया. लोगों ने बताया कि यहां सबसे बड़ी समस्या पानी की थी. सुबह से ही […]

विज्ञापन
गया: शहरी इलाका होने के बाद भी वार्ड आठ में लोगों को 40 वर्ष बाद सप्लाइ का पानी नसीब हुअा है. यहां के वार्ड पार्षद के मेयर होने का फायदा लोगों को मिला और कई जटिल समस्याओं का समाधान हो गया. लोगों ने बताया कि यहां सबसे बड़ी समस्या पानी की थी. सुबह से ही लोग अपने-अपने बरतन लेकर पानी के लिए चापाकल के पास लाइन में लग जाते थे.
इस साल पार्षद सह मेयर की पहल पर पहसी लेन, बेल्दारीटोला, कुमार कॉलोनी, गुलाब बाग, लाला बाबू रोड, राज कॉलोनी व बंगला स्थान पहसी में 40 वर्षों के बाद लोगों को इस समस्या से निजात मिली है. आज यहां पाइप लाइन विस्तार कर हर घर में वाटर सप्लाइ की जा रही है. कुछ लोगों ने राशन कार्ड व पेंशन याेजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की. गौरतलब है कि मई-जून में इस वार्ड को ड्राइ इलाका घाेषित कर दिया गया था. नगर निगम की ओर से हर रोज दर्जनों टैंकरों से पानी सप्लाइ दी जा रही थी.
आम लोगों के कारण गंदगी: वार्ड में कई लोगों ने रोड पर ही खटाल खोल लिया है. इस कारण जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा रहता है. कुछ लोगों का कहना है कि वार्ड को साफ-सुथरा रखने के लिए खुद में भी सुधार लाना होगा. अपने घर के आस पास गंदगी न फैलाने का लोग संकल्प लें, तो वार्ड स्वत: साफ दिखने लगेगा. लोगों को घरों से कचरा निकाल कर निश्चित स्थल पर फेंकना चाहिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन