गैस वेंडर नहीं ले रहे पुराने नोट पेट्रोल पंप भुना रहे ब्लैक मनी !
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :16 Nov 2016 3:51 AM
विज्ञापन

नोटबंदी इफैक्ट. सरकार के निर्देश को दरकिनार कर बढ़ा रहे परेशानी गया : 500 व 1000 के नोटों पर पाबंदी के बाद लोगों को होनेवाली परेशानियों को दूर करने में सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है. बैंककर्मी 21 घंटे काम कर रहे हैं. सभी अधिकारी सरकार की योजना को सफल बनाने में लगे हैं. […]
विज्ञापन
नोटबंदी इफैक्ट. सरकार के निर्देश को दरकिनार कर बढ़ा रहे परेशानी
गया : 500 व 1000 के नोटों पर पाबंदी के बाद लोगों को होनेवाली परेशानियों को दूर करने में सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है. बैंककर्मी 21 घंटे काम कर रहे हैं. सभी अधिकारी सरकार की योजना को सफल बनाने में लगे हैं. लेकिन, अब कुछ ऐसी सार्वजनिक इकाईयों की करतूत सामने आयी है, जो सरकार की योजना के नाम पर समाज में गलत मैसेज फैलाने पर लगे हैं. इन सार्वजनिक इकाईयों में पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, दवा दुकान व नर्सिंग होम शामिल हैं.
पेट्रोल पंप के मालिक खुदरा नहीं रहने के नाम पर 500 व 1000 रुपये का नोट लेने में परहेज कर रहे हैं. सूत्रों से जानकारी मिली है कि सरकार की उक्त योजना की आड़ में पेट्रोल पंप वाले ब्लैक मनी को व्हाइट करने में लगे हैं़ पेट्रोल पंप पर प्रतिदिन आनेवाले 100 रुपये के नोट को पेट्रोल पंप वालों द्वारा दबा कर रख लिया जा रहा है और ग्राहकों को खुदरा रुपये की कमी होने का हवाला दिया जा रहा है़ 100-100 रुपये के नोट को काला धनवालों को सौंप दिया जा रहा है़ गैस एजेंसी के वेंडरों द्वारा भी 500 व 1000 रुपये के नोट नहीं लिये जा रहे हैं. ऐसे हाल दवा दुकान व नर्सिंग होम में भी हैं. मंगलवार को ऐसी ही घटनाओं पर प्रभात खबर ने छानबीन की तो कई मामले सामने आये.
‘गैस एजेंसी के प्रोपराइटर ने कहा, हाथ जोड़ो, तो लेंगे 500 या हजार के नोट’
क्या कहते हैं अंशु इंडेन गैस एजेंसी के प्रोपराइटर : अंशु इंडेन गैस एजेंसी के प्राेपराइटर रंजीत सिंह से सन्नी के द्वारा लगाये गये आरोपों से संबंधित सवाल-जवाब किया गया, तो उन्होंने कहा कि सन्नी से उनकी कोई बातचीत नहीं हुई है. 500 व 1000 रुपये का नोट नहीं लेने के लिए अपने वेंडरों को कभी मना नहीं किया है. उनकी एजेंसी से प्रतिदिन करीब 300 सिलिंडरों की डिलिवरी होती है. करीब ढाई लाख रुपये प्रतिदिन आते हैं. इसमें से करीब डेढ़ लाख रुपये के नोट 500 व 1000 के पुराने नोट होते हैं.
सरकार के नियमों के अनुसार, 24 नवंबर तक उपभोक्ताओं से 500 व 1000 रुपये पुराने नोट लिये जायेंगे. अगर इसमें वेंडर किसी प्रकार की गड़बड़ी करता है तो उपभोक्ता सीधे उनके मोबाइल फोन नंबर- 9852561335 पर शिकायत करें.
500 का नोट नहीं लिया, वापस ले गये सिलिंडर
नूतन नगर में रहनेवाले रिटायर्ड इंजीनियर मिथिलेश सिंह भी मंगलवार को गैस एजेंसी की करतूत का शिकार हुए. उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे एजेंसी का वेंडर गैस सिलिंडर लेकर आया था. पत्नी ने उसे 500 रुपये के नोट दिये. लेकिन, वेंडर ने 500 रुपये का नोट लेने से इनकार कर दिया. उनकी पत्नी के पास दूसरे नोट नहीं थे. फोन किया कि वेंडर 500 रुपये का नोट नहीं ले रहा है. उस वक्त वह अपने घर से काफी दूर थे.
शहर के शास्त्री नगर मुहल्ले में रहनेवाले मणिभूषण ने बताया कि 500 व 1000 रुपये का नोट बंद होने के बाद गैस एजेंसी में रुपये लेने की छूट सरकार द्वारा दी गयी थी. लेकिन, गैस एजेंसियों की मनमानी से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है. गैस एजेंसी के वेंडरों द्वारा 500 व 1000 रुपये को नोट नहीं लिये जा रहे हैं. मंगलवार को उनके साथ भी यही हादसा हुआ. वेंडर से 500 रुपये का नोट लेने से मना किया. बाद में रुपये लेने के लिए माना, लेकिन एवज में सिलिंडर की ज्यादा कीमत ली.
शहर के गेवाल बिगहा मोड़ के पास उसी मुहल्ले के रहनेवाले सन्नी को कई दिनों से रसोई गैस सिलिंडर की आवश्यकता थी. उनका कनेक्शन (नंबर-सीएक्स21364223) आइएमए हॉल के सामने स्थित अंशु इंडेन एजेंसी से है. सन्नी ने बताया कि रविवार को अपने वेंडर सूरज को फोन किया और गैस सिलिंडर देने की बात कही. वेंडर ने कहा कि सोमवार को आयेगा, लेकिन 500 व 1000 रुपये का नोट नहीं लेंगा. पुराने नोट नहीं लेने का निर्देश एजेंसी से दिया गया है. वह तुरंत आइएमए हॉल के सामने स्थित अंशु इंडेन एजेंसी पहुंचे और वहां मौजूद कर्मचारियों से पुराने नोट को लेकर बातचीत की. कर्मचारियों ने सीधा जवाब दिया कि एजेंसी के प्रोपराइटर से बात कर लें. तब, उसने एजेंसी के प्रोपराइटर के मोबाइल फोन पर 9852561335 उनसे संपर्क साधा. उसने पुराने नोटों से संबंधित बात की तो प्रोपराइटर ने पुराने नोट नहीं लेने की बात कही. जब उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा जारी किये गये नियमों का हवाला दिया तो प्रोपराइटर ने कहा कि वे कुछ नहीं जानते हैं. प्रोपराइटर ने सन्नी को कहा कि अगर आप मेरे सामने हाथ जोड़कर विनती करेंगे, तो ही 500 व 1000 रुपये नोट लिये जायेगा. सन्नी ने प्रभात खबर को बताया कि प्रोपराइटर बातचीत में मानसिक रूप से बीमार सा प्रतीत हुआ और फोन रख दिया. मंगलवार को करीब 12 बजे उनका वेंडर सूरज रसोई गैस लेकर आया, तो वह फिर 500 व 1000 रुपये के पुराने नोट को नहीं लेने की बात कही. इसी दौरान प्रभात खबर की टीम वहां पहुंची और वेंडर से सवाल-जवाब शुरू किया तो उसके पसीने छूटने लगे. वेंडर ने सन्नी से 500 रुपये का नोट लेने की बात कही और गैस सिलिंडर से संबंधित रुपये लेकर सन्नी को सिलिंडर दे दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










