बैंक में रुपये निकालने गयी वृद्धा की मौत

Updated at :16 Nov 2016 3:42 AM
विज्ञापन
बैंक में रुपये निकालने गयी वृद्धा की मौत

खिजरसराय : गया जिले के महकार थाने के नये बाजार में स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा के सामने लाइन में खड़ी एक 75 वर्षीया वृद्धा की मौत हो गयी. इसके बाद बैंक के पास काफी अफरातफरी की स्थिति कायम हो गयी. वृद्धा के साथ आयी उसकी बहू चीखने-चिल्लाने लगी. वहां लाइन में खड़े […]

विज्ञापन

खिजरसराय : गया जिले के महकार थाने के नये बाजार में स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा के सामने लाइन में खड़ी एक 75 वर्षीया वृद्धा की मौत हो गयी. इसके बाद बैंक के पास काफी अफरातफरी की स्थिति कायम हो गयी. वृद्धा के साथ आयी उसकी बहू चीखने-चिल्लाने लगी. वहां लाइन में खड़े लोगों ने अपने मोबाइल फोन से वृद्धा के परिजनों को सूचना दी. मौके पर पहुंचे परिजन शव को अपने गांव लेकर चले गये.

सपनेरी गांव की रहनेवाली थी वृद्धा : वृद्धा की पहचान सपनेरी गांव के रहनेवाले सुदर्शन ठाकुर की पत्नी लालमुनी देवी के रूप में की गयी है. उसके बेटे संतोष ठाकुर ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार थी. नालंदा के इस्लामपुर स्थित एक नर्सिंग होम में उसकी मां का इलाज चल रहा था. सोमवार को वह अपनी मां को लेकर डॉक्टर के पास गये थे. लेकिन, वहां 500 रुपये का नोट नहीं चला. मंगलवार को उसकी मां अपने खाते से 10 हजार रुपये निकलने आयी थी. बैंक में काफी भीड़ थी. घंटों लाइन में खड़ी रही. धीरे-धीरे तबीयत बिगड़ने लगी और मौत हो गयी. शाखा प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि बैंक में काफी भीड़ थी. उन्हें महिला की मौत की जानकारी काफी देर बाद मिली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन