होल्डिंग टैक्स में नगर निगम लेगा पुराने नोट
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :16 Nov 2016 1:18 AM
विज्ञापन

गया. होल्डिंग टैक्स के बकायेदार से नगर निगम पुराने 500 व एक हजार के नोट लेगा. इस बाबत आदेश जारी किया गया है. राजस्व पदाधिकारी विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि पुराने बकायेदार, जिन्होंने अब तक अपना टैक्स नगर निगम को नहीं दिया है, वे टैक्स कलेक्टर के माध्यम से या खुद नगर निगम में […]
विज्ञापन
गया. होल्डिंग टैक्स के बकायेदार से नगर निगम पुराने 500 व एक हजार के नोट लेगा. इस बाबत आदेश जारी किया गया है. राजस्व पदाधिकारी विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि पुराने बकायेदार, जिन्होंने अब तक अपना टैक्स नगर निगम को नहीं दिया है, वे टैक्स कलेक्टर के माध्यम से या खुद नगर निगम में पुराने नोट से अपना टैक्स 24 नवंबर तक अदा कर सकते हैं.
सरकारी व गैरसरकारी भवनों पर निगम के 16 करोड़ से अधिक बकाया है. पहले दिन ही सिकरिया मोड़ दुकान की बंदोबस्ती का पूरा पैसा नगर निगम में कई दुकानदारों ने जमा किये. इसके साथ ही तीन-चार दिनों से शिथिल पड़ी टैक्स वसूली ने गति पकड़ लिया है. मंगलवार को निगम में 6.71 लाख रुपये टैक्स के रूप में जमा कराये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










