तेल बिगहा डोमटाेली के लोग आपस में भिड़े

Updated at :16 Nov 2016 1:17 AM
विज्ञापन
तेल बिगहा डोमटाेली के लोग आपस में भिड़े

गया. तेल बिगहा डोमटोली के वाशिंदों के बीच जम कर कहासुनी व मारपीट हुई. घंटों देर तक चली कहासुनी मुख्य सड़क तक पहुंच गयी. एक पक्ष यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने में जुट गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझाने का काम किया व दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों को कोतवाली […]

विज्ञापन
गया. तेल बिगहा डोमटोली के वाशिंदों के बीच जम कर कहासुनी व मारपीट हुई. घंटों देर तक चली कहासुनी मुख्य सड़क तक पहुंच गयी. एक पक्ष यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने में जुट गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझाने का काम किया व दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों को कोतवाली थाने बुलाया, जहां दोनों पक्षों की ओर प्राथमिकी दर्ज की गयी.

पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. तेल बिगहा डोमटोली के दो पक्षों के बीच बीते सोमवार की सुबह से विवाद चला आ रहा था, जो मंगलवार की सुबह झगड़े में तब्दील हो गया. दोनों पक्षों के बीच विवाद की कई वजहें बतायी जा रही हैं. एक पक्ष शौचालय के इस्तेमाल को लेकर अड़ा है, तो दूसरा पक्ष रास्ते से नहीं गुजरने देने का आरोप लगा रहा है.

मंगलवार की दोपहर दोनों के बीच इतनी बढ़ गयी कि दोनों पक्ष की महिलाएं बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंच गयीं. कोतवाली पुलिस द्वारा घंटों उन्हें समझाने का काम किया गया. इसके बावजूद बात नहीं बनी. देर शाम दोनों पक्षों की ओर से लिखित में पुलिस को शिकायत दी गयी. एक पक्ष से शारदा देवी तो दूसरे पक्ष से ज्ञांती देवी ने शिकायत की है. पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन