बैंकों में अब भी दिख रही लोगों की भीड़
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :15 Nov 2016 9:29 AM
विज्ञापन

डोभी. प्रखंड क्षेत्र के सभी बैंकों में पांच और एक हजार के पुराने नोट बैंक खातों में जमा कराने और नोट बदलवाने के लिये सोमवार को भी बैंक खुलने के पहले ही ग्राहकों की भारी भीड़ जुट गयी. बैंक खुलते ही बैंक के अंदर जाने के लिए ग्राहकों की आपाधापी मची रही. धक्का-मुक्की के बीच […]
विज्ञापन
डोभी. प्रखंड क्षेत्र के सभी बैंकों में पांच और एक हजार के पुराने नोट बैंक खातों में जमा कराने और नोट बदलवाने के लिये सोमवार को भी बैंक खुलने के पहले ही ग्राहकों की भारी भीड़ जुट गयी. बैंक खुलते ही बैंक के अंदर जाने के लिए ग्राहकों की आपाधापी मची रही. धक्का-मुक्की के बीच लोग बैंक में जाने को बेसब्र दिखे. पंजाब नेशनल बैंक डोभी, बैंक ऑफ बड़ौदा, कोठवारा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, डोभी में रुपये बदलवाने व निकासी के लिए ग्राहक भूखे–प्यासे लाइन में खड़े.
टनकुप्पा. पैसे की निकासी और जमा करने के लिए सोमवार को भी बैंकों में ग्राहकों की भीड़ लगी रही. सुबह से ही लोग 500 और एक हजार के नोट जमा करने और निकालने के लिए बैंक गेट के सामने कतार में खड़े रहे. व्यवसायियों द्वारा बड़े नोट नहीं लेने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. टनकुप्पा पीएनबी के शाखा प्रबंधक निरजंन कुमार ने बताया कि 13 नवंबर तक चार करोड़ रुपये जमा हुए हैं. पैसा जमा करने और निकालने के लिए चार काउंटर खोले गये हैं. टनकुप्पा बैंक में दो हजार के नये नोट उपलब्ध नहीं हो पाये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










