सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने बदले 30 लाख रुपये

Updated at :12 Nov 2016 7:39 AM
विज्ञापन
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने बदले 30 लाख रुपये

मानपुर. शुक्रवार को सुबह से शाम तक बैंकों के पास अधिक भीड़ देखने को मिली. पैसा एक्सचेंज कराने के लिए लोग भटकते रहे़ बरेव गांव से आयी दिव्यांग पुनिया देवी ने बताया कि हमारे पास पेंशन के रुपये रखे थे. बैंक में आने के बाद भी भीड़ को देख कर हिम्मत नहीं जुटा पायी. किसी […]

विज्ञापन
मानपुर. शुक्रवार को सुबह से शाम तक बैंकों के पास अधिक भीड़ देखने को मिली. पैसा एक्सचेंज कराने के लिए लोग भटकते रहे़ बरेव गांव से आयी दिव्यांग पुनिया देवी ने बताया कि हमारे पास पेंशन के रुपये रखे थे.

बैंक में आने के बाद भी भीड़ को देख कर हिम्मत नहीं जुटा पायी. किसी दूसरे की मदद से हम अपने पैसे को खाते में जमा करा सके व कुछ पैसे रोजमर्रा के समान खरीद करने के लिए एक्सचेंज कराया़ इस तरह की परेशानी कई लोगों की रही़ खास कर अपनपढ़ महिला व पुरुष को रुपये बदलने के लिए जमा परची भरने के लिए कोई तैयार नहीं था़ सभी लोग अपने पैसे को जल्द एक्सचेंज करा कर बैंक से बाहर आने में ही अपनी भलाई समझ रहे थे़ वहीं, एटीएम गेट के बार भी लंबी कतार देखने को मिला. सुरक्षा के लिए सभी बैंकों के अंदर व बहार पुलिस बल तैनात दिखे पर भीड़ को नियंत्रण करने में पुलिस भी बौनी साबित हो रही थी़ इधर, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मानपुर शाखा के प्रबंधक राजीव निधि ने बताया कि हमारे शाखा से शुक्रवार को लगभग 30 लाख रुपये का एक्सचेंज किया व सवा करोड़ रुपये पांच व हजार के नोट जमा हुए.

केनरा बैंक के प्रबंधक ने बताया कि 20 लाख एक्सचेंज हुआ व खाता धारक 80 लाख रुपये बैंक के अंदर जमा किये. पंजाब नेशनल बैंक भुसुंडा में भी यही हाल रहा. गौरतलब है कि मानपुर के अंदर 16 बैंक के शाखा काम कर रहे हैं. सुबह से शाम तक बुनियादगंज व मुफस्सिल के थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र के बैंक के सुरक्षा में लगी रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन