नमक खत्म होने की उड़ी अफवाह भागे-भागे दुकानों पर पहुंचे लोग

Updated at :12 Nov 2016 7:39 AM
विज्ञापन
नमक खत्म होने की उड़ी अफवाह भागे-भागे दुकानों पर पहुंचे लोग

गया: व्यापार मंडी में शुक्रवार की देर शाम अचानक नमक का पैकेट महंगा बेचे जाने की खबर चर्चा में आयी. ऐसी खबरें साेशल मीडिया पर तेजी से चलने लगीं, पर इस हिदायत के साथ कि यह अफवाह है. शहर के पुरानी गाेदाम के किराना दुकान के थाेक विक्रेता गाेपाल प्रसाद व गाेवर्द्धन साव से जब […]

विज्ञापन
गया: व्यापार मंडी में शुक्रवार की देर शाम अचानक नमक का पैकेट महंगा बेचे जाने की खबर चर्चा में आयी. ऐसी खबरें साेशल मीडिया पर तेजी से चलने लगीं, पर इस हिदायत के साथ कि यह अफवाह है. शहर के पुरानी गाेदाम के किराना दुकान के थाेक विक्रेता गाेपाल प्रसाद व गाेवर्द्धन साव से जब बात की गयी कि ऐसी काेई बात नहीं है. यह बिल्कुल अफवाह है.

नमक की कालाबाजारी की बात बिल्कुल झूठी है. यूं शहर में भी कहीं काेई अफरा-तफरी नहीं देखी गयी. गाैरतलब है कि करीब दाे-ढाई साल पहले भी ऐसी अफवाह फैली थी, लाेग घराें में जरूरत से ज्यादा नमक खरीदने लगे थे.

बाद में पता चला था कि यह महज अफवाह था. महावीर स्थान के एक खुदरा व्यवसायी उमेश कुमार व राजेंद्र आश्रम के राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम उनकी दुकान पर काफी संख्या में लोग नमक खरीदने पहुंचे. नमक के इतने ग्राहक देख उन्हें शक हुआ. बाद में उन्हें सच्चाई पता चली. इसके बाद इन्होंने नमक बेचना बंद कर दिया. हालांकि इन दोनों ने बताया कि गया में नमक का इतना स्टॉक है कि अगले महीने भी आराम से बिना नया स्टॉक मंगाये बेचा जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन