पानी की दिक्कत ने किया बेहाल

गया : नगर निगम के वार्ड नंबर एक में नली-गली की समस्या कुछ जगह छोड़ करीब-करीब दूर कर ली गयी है. यहां की सबसे जटिल समस्या पानी की है. पाइप लाइन का विस्तार अब तक नहीं हो सका है. कुछ लोगों ने नाली नहीं होने की भी शिकायत की है. सफाई कर्मचारी महीने में एक […]
गया : नगर निगम के वार्ड नंबर एक में नली-गली की समस्या कुछ जगह छोड़ करीब-करीब दूर कर ली गयी है. यहां की सबसे जटिल समस्या पानी की है. पाइप लाइन का विस्तार अब तक नहीं हो सका है. कुछ लोगों ने नाली नहीं होने की भी शिकायत की है. सफाई कर्मचारी महीने में एक से दो बार दर्शन देते हैं. जगह-जगह गंदगी फैली रहती है.
लोगों का कहना है कि शहर से डेल्हा की दूरी कम करने के लिए एक नंबर गुमटी के पास पुल निर्माण होना चाहिए. कटारी पुल खराब हो गया है. सभी बड़ी-छोटी गाड़ियां नये पुल से आती-जाती हैं. इसके चलते नये पुल पर हर वक्त जाम लगा रहता है. एक नंबर गुमटी पर पुल बन जाने के बाद यह समस्या से लोगों को निजात मिल जायेगी. लोगों ने बताया कि डेल्हा क्षेत्र में अस्पताल व लड़कियों के लिए हाइस्कूल तक नहीं है. एक मध्य विद्यालय है, लेकिन उसके जमीन पर कब्जा कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










