1000 करोड़ रुपये का हुआ लेनदेन

Updated at :11 Nov 2016 2:12 AM
विज्ञापन
1000 करोड़ रुपये का हुआ लेनदेन

गया : तमाम बैंकों को मिला कर गया में गुरुवार को लगभग सैकड़ों करोड़ रुपयों का लेनदेन हुआ. लेनदेन के कारोबार में बस 500 व 1000 के नोटों की अदला-बदली और बैंक खातों में डिपॉजिट हुई. हालांकि अभी तक कोई स्पष्ट आंकड़ा सामने नहीं आ सका है. देर रात तक सभी बैंकों के अफसर नोटों […]

विज्ञापन
गया : तमाम बैंकों को मिला कर गया में गुरुवार को लगभग सैकड़ों करोड़ रुपयों का लेनदेन हुआ. लेनदेन के कारोबार में बस 500 व 1000 के नोटों की अदला-बदली और बैंक खातों में डिपॉजिट हुई. हालांकि अभी तक कोई स्पष्ट आंकड़ा सामने नहीं आ सका है. देर रात तक सभी बैंकों के अफसर नोटों की गिनती में लगे रहे.

बैंक के वरीय पदाधिकारियों ने अनौपचारिक तौर पर लगभग 1000 करोड़ रुपये के लेनदेन का अनुमान लगाया है. अधिकारियों ने बताया कि स्टेट बैंक आॅफ इंडिया (एसबीआई) व पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में ही 500 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है. इस आंकड़े को आधार मान कर 1000 करोड़ रुपये के लेनदेन का आंकड़ा पार होने की संभावना जतायी जा रही है. शुक्रवार की दोपहर तक ही सही आंकड़ा सामने आ सकेगा. इधर, सभी बैंकों में गुरुवार की ही तरह शुक्रवार को भी नोट बदली की प्रक्रिया जारी रहेगी.

रात भर नोट गिनते रहे अधिकारी
पूरे दिन 500 व 1000 रुपये के नोट कलेक्शन के बाद बैंकों में देर रात तक नोटों की गिनती होती रही. अधिकारी इसका हिसाब अपने-अपने मुख्यालय में देते रहे. शुक्रवार को सभी रुपये मुख्यालय में जमा किये जायेंगे. शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक के अधिकांश बैंकों में करोड़ से अधिक रुपये जमा किये गये.
आज से एटीएम से मिलेंगे रुपये
शुक्रवार से सभी बैंकों के एटीएम से रुपये मिलने लगेंगे. पहले से एटीएम में जमा 500 व 1000 के नोटों को बदलने व 100 रुपये के नोट भरने की प्रक्रिया की वजह से 9 नवंबर व 10 नवंबर को एटीएम सेवा बंद कर दी गयी थी. शुक्रवार से लोग रुपये निकाल सकेंगे. हालांकि रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया ने इसमें भी शर्त लागू कर दी है. एक एटीएम कार्ड से एक दिन में दो हजार रुपये ही निकाले जा सकेंगे. 19 नवंबर से एक बार में अधिकतम निकासी बढ़ा कर 4 हजार रुपये की जायेगी.
कई शाखाओं में मिले जाली नोट : इधर शहर की कई बैंक शाखाओं में जाली नोट मिले. इस मामले में किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है. जाली नोटों को बैंक अधिकारियों ने फाड़ डाला. अधिकारियों ने बताया कि भीड़ तो अधिक है लेकिन कोशिश की जा रही है कि आने वाले सभी नोटों की जांच कर ली जाये. अभी तक किसी बैंक में अधिक संख्या में जाली नोट पकड़े जाने की सूचना नहीं है.
हुई मारपीट भी
पंजाब नेशनल बैंक की एपी काॅलोनी शाखा में नोट एक्सचेंज के दौरान दो युवक आपस में भिड़ गये. बात इतनी बढ़ गयी की बैंक के बाहर मारपीट होने लगी. इसमें गेवाल बिगहा के समीर आलम बुरी तरह घायल हो गये. बाद में रामपुर थाने की पुलिस ने मामले को शांत कराया. दूसरी कई जगहों पर भी लोगों के बीच हल्की झड़प की सूचना मिली. हालांकि सभी बैंक के ब्रांच में लगातार संबंधित थाने की पुलिस गश्त करती रही.
आज रात आठ बजे तक जमा होगा बिजली बिल
इधर, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल के निर्देश पर गया के बिजली बिल भुगतान केंद्र भी शुक्रवार की रात आठ बजे तक खुले रहेंगे. उपभोक्ता बिजली बिल के भुगतान में 500 और 1000 के नोट दे सकेंगे. इंडिया पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के डीजीएम राकेश रंजन ने कहा कि शुक्रवार की रात 8 बजे तक बिजली बिल भुगतान केंद्र खुले रहेंगे जिसमें 500 और 1000 के नोट लिये जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन