युवकों ने छठ पूजा पंडाल को दिया आखिरी रूप

Updated at :06 Nov 2016 5:51 AM
विज्ञापन
युवकों ने छठ पूजा पंडाल को दिया आखिरी रूप

परैया : प्रखंड के मुख्य बाजार स्थित लोअर मोरहर के तट पर नवयुवक क्लब द्वारा सूर्य देवता की प्रतिमा को स्थापित करने हेतु पूजा पंडाल को आखिरी रूप प्रदान किया गया. परैया बाजार स्थित नवयुवक क्लब के कार्यकर्ताओं द्वारा बाजार में भी राेशनी, बाजार की सड़क व नदी घाटों की साफ-सफाई भी की गयी है. […]

विज्ञापन

परैया : प्रखंड के मुख्य बाजार स्थित लोअर मोरहर के तट पर नवयुवक क्लब द्वारा सूर्य देवता की प्रतिमा को स्थापित करने हेतु पूजा पंडाल को आखिरी रूप प्रदान किया गया. परैया बाजार स्थित नवयुवक क्लब के कार्यकर्ताओं द्वारा बाजार में भी राेशनी, बाजार की सड़क व नदी घाटों की साफ-सफाई भी की गयी है.

क्लब के सदस्य पंकज कुमार, मोनू गुप्ता, धीरज गुप्ता, शैलेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू, प्रमोद कुमार आदि द्वारा सुरक्षा वोलेंटियर की व्यवस्था भी घाट पर की गयी है. वहां मंगरावां पंचायत के मुखिया दिलीप सिंह के द्वारा मोरहर नदी के घाट पर साफ-सफाई करायी गयी. दिलीप सिंह की देख-रेख में छठ पूजा के लिए ग्रामीणों और अर्थमुवर की मदद से गांव से लेकर नदी तक सफाई और घाट निर्माण का कार्य कराया गया. सुंगारिश सूर्य मंदिर के पास स्थित कुंड की साफ-सफाई का काम भी ग्रामीणों के श्रमदान से पूरा किया गया. सुंगारिश में दशकों से छठ पर्व पर मेले की परंपरा चली आ रही है जिसका ग्रामीण निर्वहन करते आ रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन