बदले जायेंगे जंकशन पर ड्यूटी में लापरवाह जवान

गया: रेल डीएसपी हरीश शर्मा ने गुरुवार को गया जंकशन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान दो जवान ड्यूटी में लापरवाही बरतते पाये गये, जिनसे जवाब-तलब किया गया. डीएसपी ने बताया कि दो जवान कमलेश कुमार व राजेंद्र कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया है. स्पष्टीकरण के संबंध में एसपी जितेंद्र मिश्र को एक पत्र भी […]
गया: रेल डीएसपी हरीश शर्मा ने गुरुवार को गया जंकशन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान दो जवान ड्यूटी में लापरवाही बरतते पाये गये, जिनसे जवाब-तलब किया गया. डीएसपी ने बताया कि दो जवान कमलेश कुमार व राजेंद्र कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया है. स्पष्टीकरण के संबंध में एसपी जितेंद्र मिश्र को एक पत्र भी दिया गया है.
ज्ञात हो कि 28 अक्तूबर को रेल एसपी जितेंद्र मिश्र ने गया जंकशन का निरीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान कहा गया था कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले जवानों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. रेल एसपी ने डीएसपी को जंकशन का निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने को कहा था. गुरुवार को निरीक्षण के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर आठ व नौ पर तैनात जवान अपनी-अपनी ड्यूटी में लापरवाही करने नजर आये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










