''प्रशासन ने करायी मेरे घर चोरी''
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :10 Oct 2016 4:58 AM
विज्ञापन

गया : विधान पार्षद मनारेमा देवी ने जिला प्रशासन को उनके घर में चोरी के लिए जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि इस चोरी में वे अधिकारी जिम्मेवार हैं, जिन्होंने उनका घर सील किया था. इन अधिकारियों को ही उनके घर में रखे सभी सामान की जानकारी थी. विधान पार्षद ने मांग की है कि […]
विज्ञापन
गया : विधान पार्षद मनारेमा देवी ने जिला प्रशासन को उनके घर में चोरी के लिए जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि इस चोरी में वे अधिकारी जिम्मेवार हैं, जिन्होंने उनका घर सील किया था. इन अधिकारियों को ही उनके घर में रखे सभी सामान की जानकारी थी. विधान पार्षद ने मांग की है कि अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाये. साथ ही क्षतिपूर्ति भी करने की मांग की है.
गौरतलब है कि घर से शराब बरामदगी के मामले में जिला प्रशासन ने विधान पार्षद मनोरमा देवी के घर को सील कर दिया था. हाइकोर्ट के आदेश के बाद आठ अक्तूबर को उनके घर का सील खोला गया. इसके बाद पता चला कि अंदर के कई सामान गायब हैं.
विधान पार्षद के मुताबिक उनके घर से लगभग एक करोड़ रुपये के सामान चोरी हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










