गांधी मैदान के पास पुलिस बस ने कार में मारी टक्कर
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :10 Oct 2016 4:57 AM
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद घटनास्थल के पास लगी लोगों की भीड़. स्थानीय लोगों ने पुलिसवालों पर लगाया शराब पीने का आरोप गया : रविवार को गांधी मैदान के पास एक पुलिस बस ने कार में टक्कर मार दी. धक्के से कार में सवार लोग घायल हो गये. कार में सवार व्यक्ति ने इस मामले की शिकायत […]
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद घटनास्थल के पास लगी लोगों की भीड़.
स्थानीय लोगों ने पुलिसवालों पर लगाया शराब पीने का आरोप
गया : रविवार को गांधी मैदान के पास एक पुलिस बस ने कार में टक्कर मार दी. धक्के से कार में सवार लोग घायल हो गये. कार में सवार व्यक्ति ने इस मामले की शिकायत सिविल लाइंस थाने में की है. इधर, टक्कर के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गयी. लोगों के मुताबिक पुलिस बस में तीन लोग सवार थे. तीनों ने शराब पी रखी थी. दो पुलिस वाले वहां से भाग गये. जबकि, बस चला रहे पुलिसकर्मी को लोगों ने पकड़ लिया. उसकी पहचान पुलिस लाइंस के किसी विनोद कुमार के रूप में हुई है.
इस मामले में सिविल लाइंस थाना के इंस्पेक्टर जमील असगर ने बताया कि जिस कार को टक्कर मारी गयी थी, वह किसी भदानी परिवार की है. उन लोगों ने लिखित शिकायत दर्ज करायी है. बस पुलिस लाइन की थी. जांच हो रही है. पुलिसकर्मियों के शराब पीने के मामले में भी जांच हो रही है. दोषी पाये गये तो तय कानून के ही मुताबिक उन पर भी कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










