पंडाल में दिखेगा सर्जिकल स्ट्राइक का रिक्रिएशन
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :09 Oct 2016 6:12 AM
विज्ञापन

दुर्गापूजा. पट खुलते ही मां के दर्शन कर मांगा अशीष त्योहारी मूड में आये लोग गया : शहर में पूजा पंडालों के खुलते ही मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और बाजार पूरी तरह त्याेहार के रंग में रंग गया. दशहरा व मुहर्रम का त्याेहार एक साथ हाेने की वजह […]
विज्ञापन
दुर्गापूजा. पट खुलते ही मां के दर्शन कर मांगा अशीष
त्योहारी मूड में आये लोग
गया : शहर में पूजा पंडालों के खुलते ही मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और बाजार पूरी तरह त्याेहार के रंग में रंग गया. दशहरा व मुहर्रम का त्याेहार एक साथ हाेने की वजह से हिंदू-मुसलिम दाेनाें समुदाय के लाेग अपने-अपने पर्व को मनाने की तैयारी में जुटे हैं. बाजार में खरीदारी काे लेकर भीड़-भाड़ बढ़ गयी है. शनिवार की शाम करीब छह बजे से महाअष्टमी के प्रवेश के साथ निशा पूजा भी रात में हाेगी. इस दिन मां दुर्गा काे बलि देने की प्रथा है. भतुआ में मंत्राेच्चार से जीव का प्रवेश कराकर बलि दी जाती है.
बारिश ने डाली खलल: शनिवार काे दाेपहर बाद माैसम के बदले मिजाज के बाद पूजा समितियाें की परेशानी बढ़ गयी. सवा तीन बजे से हुई तेज बारिश ने उत्सव के इस रंग में भंग घाेलने का काम किया. शाम तक कई पूजा पंडालाें में मूर्तियाें काे बचाने की जद्दाेजहद शुरू हाे गयी. पंडालाें की खूबसूरती बिगड़ने काे लेकर समिति के लाेग चिंतित हाे गये.
इस अफरातफरी में कई पूजा पंडालाें में स्थापित शक्ति की अराध्य देवी मां दुर्गा व काली की मूर्तियाें के पट खुलने में देर हुई. बारिश के थमने के बाद कुछ लाेग रात में पूजा पंडालाें के दर्शन के लिए निकले. मां मंगलागाैरी, मां शीतला, मां दुखहरणी, बगलादेवी मंदिर, वागीश्वरी मंदिर समेत अन्य देवी मंदिराें में माता का दर्शन व पूजन के लिए दिनभर लंबी लाइन लगी रही.
चलंत मूर्ति देखने उमड़ी भीड़ : आजाद पार्क में रामलीला का आयाेजन किया जा रहा है. राैनियार वैश्य दुर्गापूजा समिति की आेर से व काेयरीबारी माेड़ पर चलंत मूर्ति काे देखने के लिए लाेगाें की भीड़ उमड़ रही है. पनदरिबां में भी मूर्ति की भव्यता देखने के लिए लाेगाें के पांव अनायास उस आेर बढ़े जा रहे हैं. राजेंद्र आश्रम माेड़, महावीर स्थान, चांदचाैरा व बाइपास में तथा रामपुर माेड़ पर चलंत मूर्ति काे देखने के लिए भी लाेगाें की भीड़ उमड़ रही है. भक्त मातारानी का जयकारा लगा रहे हैं.
बारिश ने किया मजा किरकिरा, मंदिराें में सुबह से ही लगा रहा दर्शन के लिए तांता
उड़ी आतंकी हमले के शहीदों को नमन
टिकारी राेड में एक पूजा पंडाल में भारत-पाक सीमा पर पीआेके में हुए सर्जिकल स्ट्राइक व उड़ी में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सेना के जवानाें काे पंडाल के बैकग्राउंड में दिखाया गया हैं. यह दर्शकाें काे अपनी आेर खींच रहा है. इसी राेड में नाै दुर्गा व हाते गाेदाम में स्थापित मूर्ति व पूजा पंडाल आकर्षक हैं. भदानी काेल्ड स्टाेर के माेड़ पर स्थापित मां काली की मूर्ति भी लाेगाें काे अपनी आेर खींच रहा है. केदारनाथ मार्केट का पूजा पंडाल व मूर्ति भी लोगों को खूब भा रही है.
स्टेशन राेड में मां शेरावाली शेषनाग पर दिखाई पड़ रही हैं. मूर्ति की विशालता व भव्यता दूर से ही लाेगाें का ध्यान अपनी आेर खींच रहा है. गाेसाईंबाग स्थित कउआस्थान में शिवलिंग के अंदर बने गुफा में मां दुर्गा विराजमान हैं. गाेलबगीचा माेड़ पर गाेल्डन क्लब द्वारा बनवाया गया बांस से विशाल पंडाल भी लाेगाें काे बरबस अपनी आेर खींच रहा है. ताे दुर्गाबाड़ी में दुर्गाबाटी पूजा समिति की आेर से बंगाली समाज की मूर्ति की कारीगरी भी कम नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










