एमयू में अंतरधार्मिक समन्वय पर दो दिवसीय सेमिनार आज से

बोधगया : मगध विश्वविद्यालय (एमयू) में शनिवार से एक दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन होने जा रहा है. सेमिनार का विषय अंतरधार्मिक समन्वय पर आधारित होगा. इसमें अलग-अलग छह प्रमुख धर्मों के प्रतिनिधि न केवल हिस्सा लेंगे, बल्कि अपनी बातें भी रखेंगे. यह जानकारी कुलपति (वीसी) मोहम्मद इश्तियाक ने शुक्रवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन […]
मीडिया के प्रतिनिधियों के सामने ऊपरोक्त कार्यक्रम की रूपरेखा पेश करते हुए उन्होंने कहा कि देश व समाज की तरक्की में हमारे नागरिकों के बीच आपसी प्रेम, भाईचारा, मानवता व सहयोग आदि का काफी महत्व है. हमारे व्यक्तित्व के इन अवयवों को विकसित करने और मजूबत बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास होना चाहिए. उनके साथ संवाददाता सम्मेलन में मौजूद श्री आलम ने कहा कि बोधगया में होनेवाला आयोजन अपने तरह के कार्यक्रमों की एक बड़ी श्रृंखला का हिस्सा है. इसकी शुरुआत महात्मा बुद्ध की धरती बोधगया से हो रही है. उनके मुताबिक, बोधगया के बाद ऐसा ही कार्यक्रम बनारस में भी रखा जायेगा. इसके पश्चात केरल व तमिलनाडु में भी ऐसे आयोजन होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










