मोहित कुमार ने 69 किलो भार वर्ग में मारी बाजी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :23 Sep 2016 8:52 AM
विज्ञापन

बोधगया: मगध विश्वविद्यालय मुख्यालय में गुरुवार को अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हुई. इसमें एमयू के विभिन्न कॉलेजों के महिला व पुरुष वर्गों में 15 टीमें भाग ले रही हैं. प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच पुरुष वर्ग के 49 किलोग्राम वजन के साथ हुआ. इसमें एएनएस कॉलेज वारिसलीगंज के अखिल राज ने बीएस कॉलेज दानापुर के […]
विज्ञापन
बोधगया: मगध विश्वविद्यालय मुख्यालय में गुरुवार को अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हुई. इसमें एमयू के विभिन्न कॉलेजों के महिला व पुरुष वर्गों में 15 टीमें भाग ले रही हैं. प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच पुरुष वर्ग के 49 किलोग्राम वजन के साथ हुआ. इसमें एएनएस कॉलेज वारिसलीगंज के अखिल राज ने बीएस कॉलेज दानापुर के विकास कुमार को व एएन कॉलेज पटना के मणिशंकर ने बीएस कॉलेज दानापुर के आशीष रंजन को शिकस्त दी.
इसके बाद 60 किलोग्राम वजन वर्ग का मुकाबला शुरू हुआ. इसमें एएनएस कॉलेज बाढ़ के सुनील कुमार ने बीएस कॉलेज दानापुर के सुमेर राजवंश पर ताबड़तोड़ प्रहार कर व मजबूत पंच का प्रदर्शन करते हुए मुकाबला जीत लिया. इसी तरह 69 किलोग्राम वजन वर्ग में जेएनएल कॉलेज खगौल के मोहित कुमार ने आरकेडी कॉलेज पटना के सूरज कुमार वर्णवाल व कॉलेज ऑफ कॉमर्स पटना के अंजनी कुमार ने आरकेडी कॉलेज पटना के मनोज सोरेन का पराजित कर दिया.
महिला खिलाड़ियों ने भी दिखाया दमखम
अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत एमयू कैंपस में आयोजित बॉक्सिंग के मैच में महिला खिलाड़ियों (छात्राएं) ने भी बेहतरीन प्रतिभा का परिचय देते हुए पंच मारने में अपना दमखम दिखाया. गुरुवार को शुरू हुए प्रतियोगिता में महिला वर्ग के 56 किलोग्राम वजन वर्ग में एएन कॉलेज पटना की सीमा कुमारी ने जेडी वीमेंस कॉलेज पटना की अनामिका कुमारी को पराजित किया. दूसरे मैच में आरकेडी कॉलेज पटना की संध्या कुमारी ने एएन कॉलेज पटना की काजल कुमारी को हराया. एमयू के खेलकूद प्रभारी डॉ सुदर्शन राय ने बताया कि प्रतियोगिता में महिला व पुरुष वर्ग में 15 टीमें भाग ले रही हैं. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अन्य मैचों के आयोजन के बाद विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा. बॉक्सिंग प्रतियोगिता देखने के लिए काफी संख्या में एमयू के विभिन्न विभागों व वोकेशनल कोर्सों के छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










