38 साल बाद 50 पूर्वजों का पटवारी परिवार पिंडदान करने पहुंचा धाम

गया: अपने परिवार के 41 सदस्यों के साथ चार पीढ़ी के 50 पूर्वजों का पिंडदान करने गया पहुंचा है हैदराबाद का पटवारी परिवार. इनमें महिला व पुरुष दोनों शामिल हैं. राजस्थान भवन में परिवार के सदस्य वंशीलाल, सुरेश चंद, राजेश गुप्ता व कमलेश कुमार आदि ने बताया कि इससे पहले गयाजी 1978 में पितृपक्ष के […]
यहां के लोग हर तरह से सहयोग करने को तत्पर रहते हैं. शहर की व्यवस्था के बारे में कहा कि सरकार मेला के दौरान और व्यवस्था आसानी से कर सकती है. मंदिर परिसर में जगह की कमी है. इससे यहां आये तीर्थयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. उन्होंने बताया कि शहर धर्म की नगरी है, यहां देश विदेश से पिंडदान के लिए लोग पहुंचते हैं. छोटे-छोटे सहयोग से यहां का बड़ा विकास किया जा सकता है. सबकुछ सरकार पर छोड़ देना उचित नहीं होगा. यहां हमारे परिवार की ओर से विचार कर कुछ विकास के काम में सहयोग करने का प्रयास किया जायेगा. विष्णु की नगरी को सुंदर बनाने हर किसी का दायित्व है. यहां मंदिर के बाहर व घाटों पर जगह की कमी है. इसके बाद भी प्रशासन के अधिकारी यहां आये पिंडदानियों को सुविधा देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे. उन्होंने कहा कि यहां 15 सितंबर को पहुंचा पूरा परिवार 30 सितंबर तक श्राद्ध कर्म करेगा. यहां पहुंचकर पूरा परिवार खुश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










