गया में महाबोधि मंदिर के दर्शन करने पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति

Updated:
विज्ञापन
गया में महाबोधि मंदिर के दर्शन करने पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति

गया : भारत के चार दिवसीय यात्रा के क्रम में म्यांमार के राष्ट्पति यू थिन क्याव गया पहुंचे हैं. जानकारी के मुताबिक वह भगवान बुद्ध की ज्ञान स्थली बोधगया से अपनी यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं. वह सबसे पहले बोधगया के महाबोधि मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करेंगे. बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति के […]

विज्ञापन

गया : भारत के चार दिवसीय यात्रा के क्रम में म्यांमार के राष्ट्पति यू थिन क्याव गया पहुंचे हैं. जानकारी के मुताबिक वह भगवान बुद्ध की ज्ञान स्थली बोधगया से अपनी यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं. वह सबसे पहले बोधगया के महाबोधि मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करेंगे. बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी दाव सुसु ल्विंन और मंत्रिमंडल के बाकी सदस्य भी हैं.

राष्ट्रपति के साथ 31 सदस्यीय एक शिष्टमंडल भी बोधगया में महाबोधि मंदिर में प्रार्थना करेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह बोधगया के बर्मिज बिहार और शंकराचार्य मठ सहित अस्सी फीट की बुद्ध मूर्ति को भी देखेंगे. राष्ट्रपति रविवार को सुबह दोबारा महाबोधि मंदिर का दौरा करेंगे और ध्यान करेंगे. उसके बाद वह रविवार की शाम आगरा के लिये रवाना होंगे. राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर गया और बोधगया में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन