गया जी में आंधी-बारिश का कहर, ड्यूटी जा रहे रेलकर्मी पर गिरा पेड़, मौके पर मौत

Updated:
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग

मौके पर मौजूद लोग

Gaya Ji Railway Accident News : गया-कोडरमा रेलखंड पर टनकुप्पा स्टेशन के पास एक भयावह हादसा हुआ, जिसमें तेज आंधी और बारिश के कारण ड्यूटी पर जा रहे एक रेलकर्मी की पेड़ की टहनी गिरने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से मृतक के परिवार और सहकर्मियों में गहरा शोक व्याप्त है।

विज्ञापन

Gaya Ji Railway Accident News : गया-कोडरमा रेलखंड स्थित टनकुप्पा स्टेशन के पास शुक्रवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. तेज आंधी और बारिश के दौरान एक विशाल पेड़ की टहनी गिरने से 56 वर्षीय रेलकर्मी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों और सहकर्मियों में मातम पसर गया है.

ड्यूटी जाने के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहपुर थाना क्षेत्र के बभनीमा गांव के रहने वाले 56 वर्षीय चंद्रिका यादव रेलवे में ग्रुप-डी के पद पर कार्यरत थे. शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे वह अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान टनकुप्पा स्टेशन के अपलाइन के पास यह भीषण दुर्घटना घट गई.


घटनास्थल पर मौजूद लोग
घटनास्थल पर मौजूद लोग

पेड़ की टहनी गिरने से गई जान

स्थानीय लोगों और रेल सूत्रों ने बताया कि जब चंद्रिका यादव स्टेशन के पास पहुंचे, तभी अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई. इसी बीच एक पेड़ की बड़ी टहनी टूटकर सीधे उनके ऊपर गिर गई. इस हादसे में रेलकर्मी को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

मौके पर पहुंचे परिजन और सहकर्मी

घटना की जानकारी मिलते ही चंद्रिका यादव के सहकर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए. दुखद खबर सुनकर रोते-बिलखते परिजन भी घटनास्थल पर आ गए, जिससे पूरे गांव में मातम का माहौल है. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे गहरे सदमे में हैं.

पुलिस के पहुंचने का हो रहा इंतजार

खबर लिखे जाने तक रेलवे पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी थी. वहां मौजूद लोगों को पुलिस के आने का इंतजार है. रेलवे पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद ही शव को कब्जे में लिया जाएगा और आगे की सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

Also Read : गया जी : गुरुआ में चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, मोबाइल, नकदी और जरूरी कागजात लेकर हुए फरार


विज्ञापन
Kanchan Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Kanchan Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन