बिहार के गया में कुएं से पानी की जगह निकल रहा तेल, पढ़ें

गया : बिहार के गया जिले में कुएं से तेल निकलने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के मुताबिक रामपुर थाना क्षेत्र के गंगोबिगहा मुहल्ले के लोगों को अचानक जब यह पता चला कि कुएं से पानी की जगह डीजल निकल रहा है, फिर क्या था लोग कुएं के पास दौड़ पड़े. स्थानीय लोगों […]
गया : बिहार के गया जिले में कुएं से तेल निकलने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के मुताबिक रामपुर थाना क्षेत्र के गंगोबिगहा मुहल्ले के लोगों को अचानक जब यह पता चला कि कुएं से पानी की जगह डीजल निकल रहा है, फिर क्या था लोग कुएं के पास दौड़ पड़े. स्थानीय लोगों के मुताबिक मुहल्ले के लोग कुएं के पास स्नान करने के लिये गये. उसके बाद उन्हें पता चला कि कुएं से तेल का गंध आ रहा है. जब लोगों ने कुएं से पानी निकाला तो पता चला कि पानी की जगह डीजल निकल रहा है. उसके बाद लोगों तक यह खबर पहुंची और लोग तेल लेने के लिये कुएं के पास दौड़ पड़े.
कुएं से तेल निकलने की खबर आग की तरह इलाके में फैल गयी उसके बाद लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी. बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तेल की निकासी पर रोक लगा दी है. जिलाधिकारी ने सूचना के बाद मामले की जांच के लिये घटनास्थल पर प्रखंड विकास पदाधिकारी को भेजा है. इलाके के लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में उनके घरों से भी पानी में तेल की गंध
आ रही थी जिसके बाद प्रशासन ने पानी के टैंकर की मांग की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










