बोलेरो छीन भाग रहे दो गिरफ्तार

Updated at :20 Aug 2016 8:18 AM
विज्ञापन
बोलेरो छीन भाग रहे दो गिरफ्तार

बोधगया:गया-डोभी रोड में दोमुहान के पास से गुरुवार की रात एक बोलेरो छीन कर भाग रहे दो युवकों को पुलिस ने शहर के मिर्जा गालिब कॉलेज के पास दबोच लिया. पकड़े गये युवक टिकारी के रवि कुमार व बिक्रम कुमार हैं. बोधगया थाने की पुलिस ने दोनों को बोलेरो छीनने व बोलेरो के ड्राइवर के […]

विज्ञापन

बोधगया:गया-डोभी रोड में दोमुहान के पास से गुरुवार की रात एक बोलेरो छीन कर भाग रहे दो युवकों को पुलिस ने शहर के मिर्जा गालिब कॉलेज के पास दबोच लिया. पकड़े गये युवक टिकारी के रवि कुमार व बिक्रम कुमार हैं. बोधगया थाने की पुलिस ने दोनों को बोलेरो छीनने व बोलेरो के ड्राइवर के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. बोधगया थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 11 बजे दोमुहान के पास आगे चल रही एक स्विफ्ट कार में बोलेरो ने पीछे से ठोकर मार दी. इसी दौरान बोलेरो के पीछे से आ रही एक ऑल्टो कार भी बोलेरो से टकरा गयी.

इसके बाद आॅल्टो कार में सवार चार युवकों ने बोलेरो के ड्राइवर के साथ मारपीट की व गाड़ी की चाबी छीन कर बोलेरो को गया की ओर लेकर भाग निकले. बोलेरो के ड्राइवर जियाउल हक ने तुरंत इसकी सूचना बोधगया थाने को दी. इसके बाद शहर के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया.

सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने घेराबंदी कर मिर्जा गालिब कॉलेज के पास बोलेरो को बरामद कर लिया. साथ ही, बोलेरो में सवार युवकों को दबोच लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि ऑल्टो कार में सवार दो अन्य युवकों की भी तलाश की जा रही है. इधर, बोलेरो की ठोकर से क्षतिग्रस्त हुए स्विफ्ट कार के मालिक अखिलेश्वर प्रसाद ने भी बोलेरो के ड्राइवर पर लापरवाही व तेज गति से गाड़ी चलाने व ठोकर मार कर कार को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए बोधगया थाने में मामला दर्ज करा दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन