स्वर्ण व्यवसायी पर जानलेवा हमला, एक अपराधी गिरफ्तार

Updated at :18 Jun 2016 7:00 AM
विज्ञापन
स्वर्ण व्यवसायी पर जानलेवा हमला, एक अपराधी गिरफ्तार

गया: शहर के स्वर्ण व्यवसायी दीपक कुमार वर्मा पर गुरुवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया. अपराधियों के हमले से व्यवसायी बाल-बाल बच गये. पर, उनके शोर मचाने पर पहुंचे आसपास लोगों ने एक अपराधी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. इस मामले में नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक […]

विज्ञापन
गया: शहर के स्वर्ण व्यवसायी दीपक कुमार वर्मा पर गुरुवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया. अपराधियों के हमले से व्यवसायी बाल-बाल बच गये. पर, उनके शोर मचाने पर पहुंचे आसपास लोगों ने एक अपराधी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. इस मामले में नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह विधानसभा में विपक्ष के नेता डॉ प्रेम कुमार के एक रिश्तेदार बबलू चंद्रवंशी पर हत्या कराने के लिए सुपारी देने का आरोप है.
पुलिस की गिरफ्त में आये अपराधी की पहचान टनकुप्पा थाना क्षेत्र के पीपरा गांव के रहनेवाले मुकेश कुमार के रूप में हुई है. पूछताछ में उसने अपने साथियों के बारे में बताया है. उसने पुलिस को यह भी बताया है कि अंदर गया क्षेत्र के रहनेवाले बबलू चंद्रवंशी ने स्वर्ण व्यवसायी दीपक कुमार वर्मा की हत्या करने के लिए दो लाख रुपये की सुपारी दी थी. एडवांस के रूप में 15 हजार रुपये दिये गये थे और हत्या करने के बाद बाकी के रुपये देने की बात हुई थी.
इस बारे में विष्णुपद थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि नावागढ़ी क्षेत्र में रहनेवाले स्वर्ण व्यवसायी दीपक कुमार वर्मा गुरुवार की रात वैतरणी तालाब के पास अपने दोस्त की मुस्कान ज्वेलर्स नामक दुकान के उद्घाटन समारोह में शामिल होने गये थे. इसी दौरान वह कार्यक्रम स्थल से थोड़ी दूरी पर रात करीब 10:30 बजे टॉयलेट के लिए बढ़े, तो पहले से घात लगाये बबलू चंद्रवंशी व अन्य दो अपराधियों ने उन्हें घेर लिया. इसी बीच बबलू ने कट्टा निकाल कर गोली मारने की कोशिश की, पर फायर नहीं हुआ. दीपक द्वारा शोर मचाने के बाद बबलू सहित अन्य अपराधी भागने लगे. लेकिन, लोगों ने उनमें से एक अपराधी मुकेश कुमार को पकड़ लिया और विष्णुपद थाने के हवाले कर दिया.

प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गये अपराधी मुकेश ने अपनी स्वीकारोक्ति में यह बताया है कि उसका दूसरा साथी बुनियादगंज क्षेत्र का है. उनका रुपये (सुपारी) लेकर हत्या करने का धंधा है. इस मामले में दीपक वर्मा ने पुलिस को यह भी बताया है कि विधायक डॉ प्रेम कुमार के रिश्तेदार से उनका किसी बात को लेकर पिछले एक साल से विवाद चल रहा था. इसे लेकर दीपक वर्मा ने बबलू चंद्रवंशी, मुकेश कुमार व एक अन्य अज्ञात हमलावर पर विष्णुपद थाने में मामला दर्ज कराया है. अब मुकेश की निशानदेही पर पुलिस उसके अन्य साथियों को पकड़ने के लिए छापेमारी में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन