अब नहीं लिये जायेंगे हाथ से लिखे दस्तावेज

Updated at :17 Jun 2016 1:35 AM
विज्ञापन
अब नहीं लिये जायेंगे हाथ से लिखे दस्तावेज

गया:निबंधन कार्यालय में हाथ से लिखे दस्तावेज जमा नहीं लिये जायेंगे. निबंधन, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के प्रधान सचिव केके पाठक ने अपने पत्र में कहा है कि आगे से जो भी दस्तावेज रजिस्ट्री के लिए जमा किये जायेंगे, वे सभी कंप्यूटर से प्रिंट होंगे. हाथ से लिखे दस्तावेज को जमा नहीं लिया जायेगा. […]

विज्ञापन

गया:निबंधन कार्यालय में हाथ से लिखे दस्तावेज जमा नहीं लिये जायेंगे. निबंधन, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के प्रधान सचिव केके पाठक ने अपने पत्र में कहा है कि आगे से जो भी दस्तावेज रजिस्ट्री के लिए जमा किये जायेंगे, वे सभी कंप्यूटर से प्रिंट होंगे. हाथ से लिखे दस्तावेज को जमा नहीं लिया जायेगा.

श्री पाठक ने अपने आदेश में कहा है कि हस्तलेखन में ज्यादा कटिंग हाेती है. इसके कारण कई मामले न्यायालय में लंबित हैं. रकवा, चाैहद्दी व मूल्यांकन आदि में फेरबदल हाेने की घटनाएं इनमें प्राय: मिलती हैं.

ऐसी स्थिति में न्यायालय में वादाें की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हाे रही है. इसके बाद एक बार फिर दस्तावेज नवीस व विभाग में मनमुटाव बढ़ता दिख रहा है. निबंधन कार्यालय हाथ से लिखा दस्तावेज लेने को तैयार नहीं है, तो दूसरी ओर इस आदेश के खिलाफ एक बार फिर कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का मन दस्तावेज नवीस संघ द्वारा बनायी जा रहा है.

गौरतलब है कि अप्रैल में ऑनलाइन रजिस्ट्री के आदेश पर दस्तावेज नवीसों ने विरोध करते हुए 27 दिनों तक काम बंद कर दिया था. इस दौरान निबंधन विभाग ने दस्तावेज नवीसों का लाइसेंस रद्द कर दिया गया था. दस्तावेज नवीसों की अपील पर उच्च न्यायालय ने लाइसेंस रद्द करने के आदेश पर रोक लगाते हुए यथास्थिति बनाये रखने का आदेश दिया था. इसके बाद दस्तावेज नवीस 29 अप्रैल से अपने काम पर लौट आये. इस दौरान विभाग को करोड़ों रुपये राजस्व का घाटा हुआ था. एक बार फिर विभाग व दस्तावेज नवीसों में माहौल गरम होता नजर आ रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन