गया में मॉनसून 20 के बाद, बुधवार को हुई आठ मिलीमीटर बारिश

गया: राज्य में 17-18 जून काे मॉनसून प्रवेश कर जायेगा, पर मध्य व दक्षिणी बिहार जिसमें पटना व गया शामिल है, मॉनसून 20 जून के बाद प्रवेश करेगा. लेकिन, मॉनसून के आने की धमक शुरू हाे गयी है. बुधवार काे आसमान में बादल छाने के साथ तेज हवा चली व बारिश भी हुई. माैसम विभाग […]
बुधवार काे आसमान में बादल छाने के साथ तेज हवा चली व बारिश भी हुई. माैसम विभाग के अनुसार, गया में मंगलवार की शाम पांच बजे से बुधवार की शाम पांच बजे तक आठ मिलीमीटर बारिश हुई. 74 किलाेमीटर की रफ्तार से पछुआ हवा चली. तेज हवा के बीच हुई बारिश ने गया की सड़काें काे कीचड़ से भर दिया. कई जगह ताे पानी के जमा हाे जाने से आने-जाने वालाें काे परेशानी हुई. हल्की बारिश ने ही निगम के नाले की सफाई व्यवस्था की पाेल खाेल दी है. मॉनसून का पानी कैसे बरदाश्त कर पायेगा शहर, यह सवाल अभी से उठने लगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










