विद्यार्थियों का चयन कर स्थापित हो एकल स्कूल, खूबसूरती पर खर्च होंगे " 1.27 कराेड़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 May 2016 10:00 AM
गया kanchan.sinha@prabhatkhabar.in शहरी विकास योजनाओं के तहत मुख्यमंत्री नगर विकास याेजना मद से वित्त वर्ष 2016-17 के लिए सात याेजनाएं ली गयी हैं. इसके लिए टेंडर आदि जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गयी हैं. ये सभी कार्य जिला शहरी विकास अभिकरण (डूडा) के माध्यम से कराये जाने हैं. इन कार्याें काे पूरा कराने के लिए […]
छह महीने में काम पूरा करा लेना है. स्मरण हो कि वर्ष 2014-15 में श्मशान घाट से गायत्री घाट तक कुछ कामकाज कराया गया है. 79 लाख रुपये से 480 फुट घाट का निर्माण लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है. उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नगर विकास याेजना मद से शहर में छह अन्य कार्य कराये जाने हैं.
उनमें नाै लाख, 63 हजार, 197 रुपये से टिकारी राेड से दक्षिण लिंक पथाें का चाैड़ीकरण, नाै लाख, 19 हजार, 758 रुपये से मंगलागाैरी के पास सामुदायिक भवन का निर्माण, 12 लाख, 20 हजार 124 रुपये की लागत से गुरुद्वारा राेड में सामुदायिक भवन व जनसुविधा का काम, सात लाख, 71 हजार, 91 रुपये की लागत से रानीगंज रैदानजी की मूर्ति के पास सामुदायिक भवन का निर्माण, 13 लाख, 85 हजार 718 रुपये की लागत से बहुआरचाैरा में सामुदायिक भवन व जनसुविधा कार्य व 24 लाख, 11 हजार, 906 रुपये की लागत से गेवालबिगहा महादलित टाेले में सामुदायिक भवन व जनसुविधा कार्य कराना शामिल है. गेवालबिगहा स्थित महादलित टाेले में सामुदायिक भवन का काम चार महीने में और बाकी उपराेक्त याेजनाआें का काम महज तीन महीने में पूरा करने का टारगेट रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










