सुमिरक यादव हत्याकांड में कुंती देवी की हुई पेशी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 May 2016 9:03 AM

विज्ञापन

गया : 2013 में बथानी के जदयू नेता सुमिरक यादव हत्याकांड मामले में गुरुवार को गया कोर्ट में गवाही की प्रक्रिया शुरू हो गयी. इस हत्याकांड की आरोपित अतरी विधायक कुंती देवी भी अपनी हाजिरी देने कोर्ट पहुंचीं. एडीजे-चतुर्थ जय गणेश सिंह की अदालत में हत्याकांड के चश्मदीद सुनील कुमार नामक व्यक्ति ने गवाही दी. […]

विज्ञापन
गया : 2013 में बथानी के जदयू नेता सुमिरक यादव हत्याकांड मामले में गुरुवार को गया कोर्ट में गवाही की प्रक्रिया शुरू हो गयी. इस हत्याकांड की आरोपित अतरी विधायक कुंती देवी भी अपनी हाजिरी देने कोर्ट पहुंचीं. एडीजे-चतुर्थ जय गणेश सिंह की अदालत में हत्याकांड के चश्मदीद सुनील कुमार नामक व्यक्ति ने गवाही दी. इसके बाद अगली सुनवाई 14 जून को तय की गयी है. इस मामले में तीन लोगों को आरोपित बनाया गया था, जिनमें आरजेडी विधायक कुंती देवी व इनके दो बेटे रंजीत यादव व विवेक यादव हैं. रंजीत यादव फिलहाल जेल में हैं और विधायक कुंती देवी जमानत पर हैं. वहीं, विवेक यादव अब भी फरार है.
गुरुवार को गवाही के दौरान चश्मदीद ने अपनी बातें अदालत के सामने रखीं व इसके बाद इसकी अगली सुनवाई 14 जून को तय की गयी. अदालत से बाहर निकलते वक्त विधायक कुंती देवी ने मीडिया को बताया कि इस हत्याकांड में उनके परिवार वालों को बेवजह राजनीतिक कारणों से साजिश के तहत फंसाया जा रहा है. उन्हें अदालत पर पूरा भरोसा है. हमें न्याय जरूर मिलेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन