तार की चिनगारी से घर में लगी आग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 May 2016 9:01 AM
इमामगंज : प्रखंड के समोद गांव में बिजली का हाइटेंशन का तार टूटने से गुरुवार को एक घर में आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी. गांववालों ने बताया कि योगेंद्र यादव के खपरैल मकान के ऊपर से बिजली का हाइटेंशन तार गुजरा है. गुरुवार को अचानक बिजली का तार […]
इमामगंज : प्रखंड के समोद गांव में बिजली का हाइटेंशन का तार टूटने से गुरुवार को एक घर में आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी. गांववालों ने बताया कि योगेंद्र यादव के खपरैल मकान के ऊपर से बिजली का हाइटेंशन तार गुजरा है. गुरुवार को अचानक बिजली का तार टूट कर मकान पर जा गिरा, तार गिरने के बाद उठी चिनगारी से मकान जलने लगा.
मकान में लगी आग की सूचना पाते ही लोग एकत्र होकर आग को बुझाने का प्रयास करने लगे. आग की लपट तेज होने के कारण लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. इस अगलगी में अनाज, कपड़ा, फर्नीचर व बरतन आदि जल कर राख हो गये. वही घर के बगल में रखे नेवारी भी जल गये. पीड़ित ने अगलगी की सूचना स्थानीय थाने में दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










