रॉकी ने स्वीकारा अपराध कहा- मैंने चलायी गोली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 May 2016 8:40 AM
गया: घटना के छह दिन बाद शुक्रवार को पुलिस रिमांड के दौरान आखिरकार आदित्य हत्याकांड के मुख्य आरोपित रॉकी यादव ने कबूल किया कि उसने ही गोली चलायी थी, जिससे आदित्य सचदेवा की मौत हो गयी. पूछताछ के दौरान पुलिस के वरीय अधिकारियों ने राॅकी से 250 सवाल पूछे. एसएसपी गरिमा मलिक ने बताया कि […]
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह जेल से बाहर निकाल कर पुलिस रिमांड में रॉकी से हुई पूछताछ के दौरान उसने बताया कि विगत शनिवार की शाम गया-डोभी रोड पर उसकी गाड़ी (रेंज रोवर) काे ओवरटेक किया गया. इसके बाद कुछ दूर जाने पर जब उसने स्विफ्ट कार से आगे निकलना चाहा, तो उसे साइड नहीं दिया गया.
इस बीच, तीन मर्तबा उसने साइड लेने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहा. उसने यह भी कहा है कि साइड लेने के चक्कर में उसकी रेंज रोवर गाड़ी सामने से आ रही कई गाड़ियों से टकराने से बाल-बाल बची थी. इसके बाद वह स्विफ्ट कार का पीछा करते हुए पुलिस लाइन रोड तक पहुंचा. कार को रोकने के लिए दबाव बनाने की गरज से उसने अपनी पिस्टल से एक हवाई फायर किया. इस पर स्विफ्ट कार चला रहे युवक ने कार को रोक दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










