आवारा कुत्तों की नसबंदी कराने की तैयारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 May 2016 8:39 AM
विज्ञापन
गया: शहर में आवारा कुत्तों की जनसंख्या कम करने की दिशा में नगर निगम ने पहल शुरू कर दी है. निगम शीघ्र ही कुत्तों की नसबंदी कराने की व्यवस्था करेगा. निगम के स्वास्थ्य प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि हाइकोर्ट ने गया नगर निगम से जानकारी मांगी है कि आवारा कुत्तों की जनसंख्या कम […]
विज्ञापन
गया: शहर में आवारा कुत्तों की जनसंख्या कम करने की दिशा में नगर निगम ने पहल शुरू कर दी है. निगम शीघ्र ही कुत्तों की नसबंदी कराने की व्यवस्था करेगा. निगम के स्वास्थ्य प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि हाइकोर्ट ने गया नगर निगम से जानकारी मांगी है कि आवारा कुत्तों की जनसंख्या कम करने के लिए निगम द्वारा क्या कदम उठाया जा रहा है. निगम को 18 जून को हाइकोर्ट में इसकी रिपोर्ट पेश करनी है.
इसके मद्देनजर नगर निगम ने नसबंदी के जरिये आवारा कुत्तों की जनसंख्या कम करने का प्लान बनाया है. गौरतलब है कि पहले से बोधगया की मैत्री नामक संस्था इसके लिए बेहतर काम कर रही है. निगम भी इस काम के लिए मैत्री संस्था का सहयोग लेने की तैयारी में है.
शहरवासी हैं परेशान
आवारा कुत्तों से शहरवासी भी परेशान हैं. आवारा कुत्तों ने कई बार हमले कर गायों के बछड़ों को मार दिया है. सुनसान इलाकों में ये कुत्ते किसी पर आक्रमण करने में देरी नहीं करते. लोगों का कहना है कि पहले कभी भी नगर निगम द्वारा आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गयी है. रात में ये कुत्ते हर रोज शहर के किसी-न-किसी मुहल्ले में एक-न-एक को हमला कर घायल कर ही देते हैं. निगम सूत्रों की मानें, तो शहर में 12 हजार से भी अधिक आवारा कुत्ते घूम रहे हैं. ये कुत्ते मोटरसाइकिल व साइकिल सवारों के प्रति अक्सर आक्रामक रख अख्तियार करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










