ePaper

नीतीश के PM बनने के ख्वाब में लालू-कांग्रेस सबसे बड़े बाधक : जीतन राम मांझी

Updated at : 12 Apr 2016 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश के PM बनने के ख्वाब में लालू-कांग्रेस सबसे बड़े बाधक : जीतन राम मांझी

गया : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्रीएवंहम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने मंगलवार कोसीएम नीतीश कुमार परजमकरहमलाबोला है.जीतनराम मांझीनेमुख्यमंत्रीनीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपनी ही पार्टी के नेताओं के लिए भस्मासुर साबित हो रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पहले दिग्विजय सिंह व जॉर्ज फर्नांडीज को रास्ते से […]

विज्ञापन

गया : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्रीएवंहम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने मंगलवार कोसीएम नीतीश कुमार परजमकरहमलाबोला है.जीतनराम मांझीनेमुख्यमंत्रीनीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपनी ही पार्टी के नेताओं के लिए भस्मासुर साबित हो रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पहले दिग्विजय सिंह व जॉर्ज फर्नांडीज को रास्ते से हटाया. इसके बादमुझेमुख्यमंत्री पद सेहटाया और अब शरद यादव को पार्टी से किनारे कर दिया. इसके साथ ही मांझी ने कहाकि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे हैं. इसमें सबसे बड़े बाधक तो लालू प्रसाद व कांग्रेस ही है.

जीतनराम मांझी ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बातें कहीं. उन्होंने कहा कि अपने को केंद्रीय राजनीति में सामने लाने के लिए नीतीश कुमार ने शरद यादव को रास्ते से हटा दिया.जबकिशरद यादव का कार्यकाल तीन महीने से अधिक बचा था. बावजूद इसके नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए उनसे इस्तीफा ले लिया.

केंद्र से असहयोग का लगाया आरोप
पूर्वमुख्यमंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार केंद्र पर असहयोग का आरोप लगाते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि केंद्र से सहयोग मिलने के बाद भी वह जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं.

नीतीश पीएम बनने का देख रहे ख्वाब
जीतनराम मांझी नेहमलातेज करते हुएआगे कहाकि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे हैं. इसमें सबसे बड़े बाधक तो लालू प्रसाद व कांग्रेस ही है.उन्होंने कहा कि भाजपा के कारण ही नीतीश कुमार पहली बार मुख्यमंत्री की कुरसी पर बैठे थे. उन्होंने जिस पार्टी के साथ 15 साल बिताये, उसे हीअब सांप्रदायिक बता रहे हैं. अपनी कुरसी बचाये रखने के लिए वह किसी को भी धोखा दे सकते हैं.

बिहार में बढ़ रही है अपराध की घटनाएं
पूर्व सीएम ने कहा कि सूबे में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है. हर रोज हत्या व लूट की घटनाएं हो रही हैं. इसके बाद भी मुख्यमंत्री अमन-चैन की बात कहते फिर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन