औरंगाबाद के बसडिहा पंचायत के मुखिया पति को अपराधियों ने किया अगवा, छानबीन में जुटी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Apr 2016 12:00 AM
औरंगाबाद के बसडिहा पंचायत के मुखिया पति को अपराधियों ने किया अगवा, छानबीन में जुटी पुलिस औरंगाबाद(नगर) औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड अंतर्गत बसडिहा पंचायत के वर्तमान मुखिया जुलेखा खातून के पति मो. नइम अंसारी को अपराधियों द्वारा अगवा कर लिये जाने का मामला प्रकाश में शुक्रवार को आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखिया […]
औरंगाबाद के बसडिहा पंचायत के मुखिया पति को अपराधियों ने किया अगवा, छानबीन में जुटी पुलिस औरंगाबाद(नगर) औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड अंतर्गत बसडिहा पंचायत के वर्तमान मुखिया जुलेखा खातून के पति मो. नइम अंसारी को अपराधियों द्वारा अगवा कर लिये जाने का मामला प्रकाश में शुक्रवार को आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखिया पति मो. नइम अंसारी इस बार होने वाले पंचायत चुनाव में स्वयं नामांकन मुखिया प्रत्याशी के रूप में करने वाले थे. इसी को लेकर गुरुवार की शाम अपने बाइक से क्षेत्र में मतदाताओं से संपर्क करने के लिये घर से निकले थे. जब देर रात तक घर नही पहुंचे तो परिजन मो. नइम के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन न तो उनसे संपर्क हुई और न ही अता पता चल सका. इसके बाद परिजन काफी परेशान हो गये और मो. नइम के खोजबीन करना शुरू कर दिया. बावजूद कोई सुराग नही मिल सकी. शुक्रवार को इसकी सूचना मुफस्सिल थाने को दी गयी. सूचना के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी. इस दौरान मुखिया पति जिस बाइक से निकले हुये थे वह बाइक लावारिस अवस्था में नेपवा नहर के पास बरामद हुई. इसके बाद पुलिस काफी चिंतित है. इधर बसडिहा पंचायत के वर्तमान मुखिया जुलेखा खातून ने अपने पति को अपहरण करने से संबंधित प्राथमिकी मुफस्सिल थाना में दर्ज करायी है. पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने इसकी पुष्टि करते हुये बताया कि मुखिया पति को अपहरण होने से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की छानबीन की जा रही है. हालांकि प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध लग रहा है फिर भी पुलिस जांच में जुटी हुई है. देखना यह होगा कि मुखिया पति कोई अपहरण किया है या फिर एक साजिश रचने की कोशिश की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










