गया में भीषण सड़क हादसा, तीन शिक्षिका सहित 7 की हालत गंभीर, ई-रिक्शा में स्कूल वाहन ने मारी टक्कर
प्रतीकात्मक तस्वीर
शेरघाटी इमामगंज मुख्य मार्ग पर बांकेबाजार थाना क्षेत्र के बलथरवा गांव के समीप ई रिक्शा और निजी स्कूल वाहन की टक्कर में तीन शिक्षिका सहित कुल 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.
Gaya Accident: (बांकेबाजार से प्रमोद कुमार) शेरघाटी इमामगंज मुख्य मार्ग पर बांकेबाजार थाना क्षेत्र के बलथरवा गांव के समीप ई रिक्शा और निजी स्कूल वाहन की टक्कर में तीन शिक्षिका सहित कुल 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांकेबाजार में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक डॉ बी के सैनिक और डॉ माजिद हुसैन द्वारा प्रारंभिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए तीन लोगों को मगध मेडिकल कालेज सह अस्पताल गया रेफर कर दिया गया.
3 शिक्षिका सहित 7 घायल
घायलों में मध्य विद्यालय बलथरवा की शिक्षिका दीपांजलि कनौजिया,मध्य विद्यालय गुरिया की शिक्षिका श्वेता कुमारी,प्राथमिक विद्यालय दीघासीन की शिक्षिका पिंकी पल्लवी, भलुहार गांव की रहनेवाली पुष्पा देवी, इमामगंज थाना क्षेत्र के बभन्डीह गांव के रहने वाले दयानंद पाठक एवं शारदा देवी बताए जा रहे हैं. वहीं बांकेबाजार थाना क्षेत्र के ढोली गांव के रहने वाला ई रिक्शा चालक फुट्टू पासवान उर्फ उत्तम पासवान शामिल है.
निजी स्कूल के वाहन ने मारी टक्कर
चिकित्सक डॉ बीके सैनिक ने बताया कि गंभीर रूप से घायल शिक्षिका पिंकी पल्लवी, श्वेता कुमारी एवं ई रिक्शा चालक उत्तम पासवान को बेहतर इलाज हेतु मगध मेडिकल कालेज सह अस्पताल गया रेफर किया गया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बांकेबाजार थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय बलथरवा के समीप शिक्षिका दीपांजलि कनौजिया ई रिक्शा से उतरकर किराया दे रही थी इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार से आ रही निजी स्कूल की सवारी गाड़ी पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.
जांच में जुटी पुलिस
जिसमें ई रिक्शा चालक सहित अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद बांकेबाजार पुलिस दोनों वाहन को जब्त कर थाना लायी है. वहीं इमामगंज थाना क्षेत्र के पकारडीह पुल से अनियंत्रित होकर गिरी चार पहिया वाहन में चालक सहित अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गये.
Also Read: मोहनिया के वार्ड 7 में जलजमाव से लोग परेशान, भीषण गर्मी में सड़क बनी झील
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sakshi kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










