मोहनिया के वार्ड 7 में जलजमाव से लोग परेशान, भीषण गर्मी में सड़क बनी झील

Updated:
विज्ञापन

वार्ड 7 में जलजमाव की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 में जलजमाव की समस्या से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं. भीषण गर्मी के बीच कई महीनों से सड़क पर पानी जमा रहने के कारण पूरी सड़क झील में तब्दील हो गई है.

विज्ञापन

Kaimur News: (मोहनिया से विनोद कुमार सिंह) नगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 में जलजमाव की समस्या से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं. भीषण गर्मी के बीच कई महीनों से सड़क पर पानी जमा रहने के कारण पूरी सड़क झील में तब्दील हो गई है. सड़क पर गंदा पानी भरा रहने से आने-जाने में लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

जलनिकासी की व्यवस्था नहीं

स्थानीय लोगों का कहना है कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हल्की बारिश और नाली का पानी सड़क पर जमा हो जाता है, जो महीनों तक नहीं निकलता. सड़क पर लगातार पानी भरे रहने से दुर्गंध फैल रही है तथा मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है.

इनको उठानी पड़ रही सबसे अधिक परेशानी

स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है. कई बार लोग फिसलकर गिर भी चुके हैं. स्थानीय नागरिकों ने बताया कि समस्या को लेकर नगर पंचायत प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है. वार्डवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कर सड़क से जलजमाव हटाने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके.

Also Read: रोहतास में आंधी-पानी के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में 30 घंटे बिजली आपूर्ति ठप, लोगों में भारी आक्रोश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन