रोहतास में आंधी-पानी के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में 30 घंटे बिजली आपूर्ति ठप, लोगों में भारी आक्रोश

Updated:
विज्ञापन

बिजली के खंभे की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिले के चेनारी प्रखंड में बुधवार शाम करीब 6:45 बजे आए तेज आंधी-पानी ने बिजली व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी. पिछले 30 घंटे से ग्रामीण इलाकों में बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं की गई है.

विज्ञापन

Rohtas News: (चेनारी से संदेश जायसवाल) जिले के चेनारी प्रखंड में बुधवार शाम करीब 6:45 बजे आए तेज आंधी-पानी ने बिजली व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी. तेज आंधी के कारण कई जगह बिजली के तार टूट गए, जबकि दर्जनों बिजली के खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए. शहरी क्षेत्र में करीब 18 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन ग्रामीण इलाकों में 30 घंटे बीत जाने के बाद भी बिजली नहीं पहुंच सकी है.

विज्ञापन

शहर में बिजली आपूर्ति बहाल, गांव में अब भी अंधेरा

इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. शहर में बिजली विभाग की टीम ने रात-दिन मेहनत कर किसी तरह आपूर्ति बहाल कर दी. वहीं गांवों में अब तक अंधेरा पसरा हुआ है. बिजली नहीं रहने से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराने लगा है,क्योंकि मोटर और चापाकल बिजली पर निर्भर हैं.

लोगों से टूटा संपर्क

वहीं मोबाइल चार्ज नहीं होने से लोगों का संपर्क भी प्रभावित हो रहा है. भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों की रातें मुश्किल में कट रही हैं. ग्रामीण इंद्रजीत सिंह कुशवाहा,संजय सिंह यादव,मुनेश्वर सिंह कुशवाहा समेत कई लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग शहर की तुलना में गांवों की अनदेखी कर रहा है.

तेज आंधी तूफान बनी वजह

ग्रामीणों ने जल्द बिजली बहाल करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा. इधर बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। विभाग की टीमें लगातार मरम्मत कार्य में जुटी हैं और जल्द ही सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है.

Also Read: औरंगाबाद में पुलिस की छापेमारी, भारी मात्रा में शराब जब्त, 34 लोग गिफ्तार, जानिए पूरी खबर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन