केवल उम्मीदवार ही होंगे अंदर दाखिल
बेलागंज: डीएम कुमार रवि ने बेलागंज प्रखंड कार्यालय व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का बुधवार को निरीक्षण किया. स्वास्थ्य केंद्र में अनुपस्थित चिकित्सक डॉ संजय शर्मा से स्पष्टीकरण मांगा. वहीं प्रखंड कार्यालय में उन्होंने पंचायत चुनाव की तैयारी की समीक्षा की. बेलागंज में गुरुवार से नौ मार्च तक नामांकन दाखिल होगा. डीएम ने बीडीयो को निर्देश […]
बेलागंज: डीएम कुमार रवि ने बेलागंज प्रखंड कार्यालय व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का बुधवार को निरीक्षण किया. स्वास्थ्य केंद्र में अनुपस्थित चिकित्सक डॉ संजय शर्मा से स्पष्टीकरण मांगा. वहीं प्रखंड कार्यालय में उन्होंने पंचायत चुनाव की तैयारी की समीक्षा की. बेलागंज में गुरुवार से नौ मार्च तक नामांकन दाखिल होगा. डीएम ने बीडीयो को निर्देश दिया कि नामांकन करने के लिए प्रखंड कार्यालय में सिर्फ प्रत्याशी ही अंदर प्रवेश करेंगे.
डीएम ने प्रखंड स्तर पर कोषांगों का गठन नामांकन के दिन पूरा कर लेने का आदेश भी दिया. हलांकि, डीएम जब पीएचसी का निरीक्षण करने लगे तो इस दौरान लोगों की समस्या को सुना व आवश्यक निर्देश भी दिये. निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मचारियों के ड्रेस में नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की. वहीं आगे से सभी को ड्रेस में रहने की हिदायत दी.
इस दौरान डीएम ने अस्पताल में संचालित दवा दुकान का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में छतीसा निवासी नरेंद्र कुमार ने भाई व भाभी की हत्या के अारोपित की गिरफ्तारी में थाना द्वारा लापरवाही बरतने का आरोप लगाया. इस पर डीएम ने बेलागंज थानाध्यक्ष व एसएसपी को इस कांड में अविलंब कार्रवाई करने का आदेश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










