पेट्रोलियम डीलर नाराज, हड़ताल पर जाने की चेतावनी
पेट्रोलियम डीलर नाराज, हड़ताल पर जाने की चेतावनीगया. पीपरघट्टी में प्रेम सर्विस पेट्रोल पंप पर बीती रात अपराधियों द्वारा आगजनी की जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने निंदा की है. एसोसिएशन के सदस्यों ने जिला प्रशासन से डीलर को सुरक्षा देने व अपराधियों को सजा देने की मांग की है. साथ ही, सदस्यों ने चेताया भी […]
पेट्रोलियम डीलर नाराज, हड़ताल पर जाने की चेतावनीगया. पीपरघट्टी में प्रेम सर्विस पेट्रोल पंप पर बीती रात अपराधियों द्वारा आगजनी की जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने निंदा की है. एसोसिएशन के सदस्यों ने जिला प्रशासन से डीलर को सुरक्षा देने व अपराधियों को सजा देने की मांग की है. साथ ही, सदस्यों ने चेताया भी है कि दोबारा इस तरह की घटना हुई, तो जिले के तमाम पेट्रोल पंप मालिक व कर्मचारी हड़ताल पर चले जायेंगे. सदस्यों ने कहा कि जिला प्रशासन सभी पेट्रोल पंपों की सुरक्षा सुनिश्चत करे. निंदा करनेवालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रोफेसर आरएसपी सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष बैजू प्रसाद, उपाध्यक्ष अरुप मुखर्जी, राजेश कुमार सिंह, मनोज कुमार चंद्रवंशी, राजू अग्रवाल, महासचिव चंद्रशेखर सिंह, संयुक्त सचिव पप्पू सिंह, विश्वजीत कुमार, मो सरफराज, रामकुमार मेहता व कोषाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










