वष्णिुपद में पितृपक्ष जैसा नजारा
विष्णुपद में पितृपक्ष जैसा नजारामकर संक्रांति से पहले 12 तक दिखेगी भीड़पंडा समाज में ‘मिनी पितृपक्ष’ के रूप में चर्चितफाेटाे-कंचन, गयाविष्णुपद मंदिर क्षेत्र में इन दिनाें तीर्थयात्रियों की भीड़ बढ़ी हुई है. ये लोग अपने पितराें काे मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से गयाधाम पहुंचे हैं. यह भीड़ मकर संक्रांति से पहले 12 जनवरी तक दिखेगी. […]
विष्णुपद में पितृपक्ष जैसा नजारामकर संक्रांति से पहले 12 तक दिखेगी भीड़पंडा समाज में ‘मिनी पितृपक्ष’ के रूप में चर्चितफाेटाे-कंचन, गयाविष्णुपद मंदिर क्षेत्र में इन दिनाें तीर्थयात्रियों की भीड़ बढ़ी हुई है. ये लोग अपने पितराें काे मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से गयाधाम पहुंचे हैं. यह भीड़ मकर संक्रांति से पहले 12 जनवरी तक दिखेगी. इसे गयावाल पंडा ‘मिनी पितृपक्ष’ भी कहते हैं. आश्विन कृष्ण पक्ष में हाेनेवाले पितृपक्ष मेले के बाद पाैष (पूस) महीने के कृष्ण पक्ष में मकर संक्रांति के एक सप्ताह पहले से शुरू हाेनेवाला मेला मकर संक्रांति के दाे दिन पहले विराम पा लेता है, फिर मकर संक्रांति के तीसरे दिन से शुरू हाेकर एक सप्ताह तक चलता है. इस मेले में हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश व पड़ाेसी देश नेपाल के तीर्थयात्री भारी संख्या में आते हैं. पंडाजी प्रमाेद कुमार मेहरवार ने बताया कि पूस महीने के मिनी पितृपक्ष मेले में भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं. यहां पिंडदान कर वे पश्चिम बंगाल के गंगासागर स्नान के लिए जाते हैं. कुछ तीर्थयात्री गंगासागर स्नान के बाद गयाधाम आते हैं.वैसे तो यह मेला हर साल लगता है, पर प्रशासनिक तौर पर कोई तैयारी नहीं दिखती. मौसम को देखते हुए ज्यादा सुविधा की जरूरत पड़ती है. पंडाजी का कहना है कि जैसे-जैसे मकर संक्रांति का समय नजदीक आता जायेगा, भीड़ आैर भी बढ़ जायेगी. पंडा लोग अपने यजमानों की सुविधा व आवासन का ख्याल ताे रखते ही हैं, पर प्रशासन का भी दायित्व है कि बाहर से आनेवाले लोगों का ख्याल रखे. उनका कहना है कि मेले में बिजली, पानी व साफ-सफाई किसी का भी ध्यान नहीं रखा जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










