सिंगापुर के डॉक्टर बोधगया में दे रहे सेवा
सिंगापुर के डॉक्टर बोधगया में दे रहे सेवाफोटो- बोधगया 02- बौद्ध श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों की जांच करते चिकित्सक.संवाददाता, बोधगयाशिरिन एजुकेशन फाउंडेशन, सिंगापुर, के तत्वावधान में बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया में सिंगापुर के चिकित्सकों द्वारा शिविर लगा कर बौद्ध श्रद्धालुओं, विदेशी पर्यटकों व स्थानीय लोगों का इलाज किया जा रहा है. दो दिवसीय चिकित्सा शिविर […]
सिंगापुर के डॉक्टर बोधगया में दे रहे सेवाफोटो- बोधगया 02- बौद्ध श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों की जांच करते चिकित्सक.संवाददाता, बोधगयाशिरिन एजुकेशन फाउंडेशन, सिंगापुर, के तत्वावधान में बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया में सिंगापुर के चिकित्सकों द्वारा शिविर लगा कर बौद्ध श्रद्धालुओं, विदेशी पर्यटकों व स्थानीय लोगों का इलाज किया जा रहा है. दो दिवसीय चिकित्सा शिविर में 500 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें उचित परामर्श व दवाएं दी गयीं. इस अवसर पर इसके नेतृत्वकर्ता सिंगापुर की अना कोंग ने बताया कि वह एक उद्याोगपति हैं व शिरिन फाउंडेशन के माध्यम से पिछले दिनों भूकंपग्रस्त नेपाल में भी चिकित्सा शिविर लगा कर हजारों लोगों का इलाज किया था. उन्होंने बताया कि वह चीन, तिब्बत व कंबोडिया में भी चिकित्सा शिविर लगा कर लोगों की मदद कर चुकी हैं. बोधगया में बौद्ध श्रद्धालुओं को ध्यान में रख कर शिविर लगाया गया था. इसके लिए सिंगापुर से चार सदस्यीय टीम के साथ ही स्थानीय स्तर पर डॉ रामकिशोर पासवान ने भी शिविर में सहयोग किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










