गरजूबिगहा के पास बोलेरो पलटा, ड्राइवर फरार
गरजूबिगहा के पास बोलेरो पलटा, ड्राइवर फरारफोटो-गुरारू. स्टेट हाइवे-69 के गुरारू-अहियापुर रोड पर बुधवार को गरजूबिगहा गांव के पास एक बोलेरो (बीआर-2-एम-2644) बेकाबू होकर पलट गया. इससे ड्राइवर घायल हो गया. घटना के बाद ड्राइवर मौके पर ही गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया. सूचना पाकर पहुंचे कोंच थानाध्यक्ष नीलकमल ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को कब्जे […]
गरजूबिगहा के पास बोलेरो पलटा, ड्राइवर फरारफोटो-गुरारू. स्टेट हाइवे-69 के गुरारू-अहियापुर रोड पर बुधवार को गरजूबिगहा गांव के पास एक बोलेरो (बीआर-2-एम-2644) बेकाबू होकर पलट गया. इससे ड्राइवर घायल हो गया. घटना के बाद ड्राइवर मौके पर ही गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया. सूचना पाकर पहुंचे कोंच थानाध्यक्ष नीलकमल ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को कब्जे में लिया और उसे थाना लेकर आये. हादसे में किसी अन्य को कोई विशेष चोट नहीं आयी.वोटर लिस्ट में सुधार का मौका 11 तक गुरारू. पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड के सभी पंचायतों में मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन हो चुका है. बीडीओ संतोष कुमार सुमन ने प्रखंड के सभी बुद्धिजीवियों व पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से अपील की है कि वे संबंधित पंचायतों के पंचायत सचिवों से संपर्क कर मतदाता सूची का मूल्यांकन कर सकते हैं. अगर, किसी व्यक्ति को इसमें त्रुटि नजर आती है, तो वे पंचायत सचिवों व जीपीएस के पास 11 जनवरी तक दावा आपत्ति कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










