व्यक्ति की पहचान उसके कार्यों से : बीडीओ
व्यक्ति की पहचान उसके कार्यों से : बीडीअोफोटो-01 विदाई समारोह में रिटायर्ड बीइओ को शॉल भेंट करते शिक्षक व अन्य. समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त बीइआे काे दी गयी विदाई कोंच बीइओ को मिला टिकारी प्रखंड का प्रभार प्रतिनिधि, टिकारीबुधवार को बीआरसी में शिक्षक व कर्मचारियों द्वारा समारोह आयोजित कर रिटायर्ड प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीइओ) रवींद्र […]
व्यक्ति की पहचान उसके कार्यों से : बीडीअोफोटो-01 विदाई समारोह में रिटायर्ड बीइओ को शॉल भेंट करते शिक्षक व अन्य. समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त बीइआे काे दी गयी विदाई कोंच बीइओ को मिला टिकारी प्रखंड का प्रभार प्रतिनिधि, टिकारीबुधवार को बीआरसी में शिक्षक व कर्मचारियों द्वारा समारोह आयोजित कर रिटायर्ड प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीइओ) रवींद्र ठाकुर को विदाई दी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुई. इसके बाद विदाई गीत भी प्रस्तुत की गयी. इस मौके पर बीडीओ आविद हुसैन ने कहा कि व्यक्ति की पहचान उसकी कार्यों से होती है. समारोह में शिक्षकों की उपस्थिति यह बयां कर रही कि रवींद्र ठाकुर एक अच्छे प्रशासक, प्रबंधक व अपने दायित्वों को समझाने वाले पदाधिकारी थे. सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सुदर्शन शर्मा उर्फ पुजारी जी ने श्री ठाकुर के कार्यकाल की सराहना की. इस दौरान श्री ठाकुर को शिक्षकों की तरफ से अंग वस्त्र भेंट किया गया और उनकी दीर्घायु की कामना की गयी. वहीं, टिकारी प्रखंड का प्रभार लेनेवाले कोंच बीइओ एकबाल अहमद को माला पहना व शॉल भेंट कर सम्मानित किया. अतिथियों का स्वागत वरीय बीआरसी जय किशोर निराला ने बुके व शॉल प्रदान कर किया. कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. इस मौके पर देवेश शर्मा, दयानंद सरस्वती, गिरिजा प्रसाद प्रियदर्शी, सुनील कुमार संत, शंभु प्रसाद, दीपक कुमार, सुदर्शन शर्मा व बृजश्याम शर्मा समेत काफी संख्या में शिक्षक शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










