अनुमानित बजट पेश करने की तैयारी में एमयू
अनुमानित बजट पेश करने की तैयारी में एमयूपिछले साल की तुलना में ज्यादा व्यय होने की संभावनाशिक्षकों व कर्मचारियों के वेतन पर ज्यादा होगा खर्चसंवाददाता, बोधगयावित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए मगध विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सरकार को अनुमानित बजट पेश करने की तैयारी की जा रही है. इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है व जल्द […]
अनुमानित बजट पेश करने की तैयारी में एमयूपिछले साल की तुलना में ज्यादा व्यय होने की संभावनाशिक्षकों व कर्मचारियों के वेतन पर ज्यादा होगा खर्चसंवाददाता, बोधगयावित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए मगध विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सरकार को अनुमानित बजट पेश करने की तैयारी की जा रही है. इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है व जल्द ही इसे सरकार के पास भेज दिया जायेगा. एमयू सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वर्तमान वित्तीय वर्ष में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में अनुमानित व्यय ज्यादा होने की संभावना है. इसमें शिक्षकों व कर्मचारियों के प्रमोशन के बाद उनके बढ़े हुए वेतानमान को लेकर व्यय ज्यादा होंगे व इस कारण बजटीय घाटा भी इस साल ज्यादा होने की उम्मीद है. उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए एमयू प्रशासन द्वारा 108 करोड़ 75 लाख रुपये का विभिन्न मदों से अनुमानित आय व 766 करोड़ 98 लाख रुपये का अनुमानित व्यय दिखाया गया था. एमयू के बजट में बजटीय घाटा 658 करोड़ 22 लाख रुपये दिखाया गया था. एमयू के एक पदाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष भी अनुमानित बजट सरकार को भेजा जायेगा व संभावना है कि अप्रैल में होनेवाली सीनेट की बैठक में उसे पारित करा लिया जायेगा. वैसे अब तक बजट का प्रारूप सराकर के पास नहीं भेजा गया है व जल्द ही इसे तैयार कर पेश कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










