अनूठा है जादू से टीकाकरण के प्रति जागरूकता : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन

अनूठा है जादू से टीकाकरण के प्रति जागरूकता : बीडीओफोटो-टीकू टाॅक शो से टीकाकरण व पोलियो के नये टीके आइपीवी के बारे में दी गयी जानकारीप्रतिनिधि, डुमरियाप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, डुमरिया में यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित टीकू टाॅक शो (जादू का शो) के जरिये लोगों को नियमित टीकाकरण व पोलियो के नये टीके आइपीवी (इंजेक्टिबल […]

विज्ञापन

अनूठा है जादू से टीकाकरण के प्रति जागरूकता : बीडीओफोटो-टीकू टाॅक शो से टीकाकरण व पोलियो के नये टीके आइपीवी के बारे में दी गयी जानकारीप्रतिनिधि, डुमरियाप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, डुमरिया में यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित टीकू टाॅक शो (जादू का शो) के जरिये लोगों को नियमित टीकाकरण व पोलियो के नये टीके आइपीवी (इंजेक्टिबल पोलियो वैक्सीन) के बारे में जागरूक किया गया. इस दौरान जादू व रेडियो कैरेक्टर के जरिये टीकाकरण के बारे में कई जानकारी दी गयी. इस अनूठे प्रयास की सराहना करते हुए बीडीओ अजेश कुमार ने कहा कि शत प्रतिशत टीकाकरण से ही स्वस्थ्य गया, स्वस्थ्य बिहार का निर्माण हो सकता है. उन्होंनेे कहा कि डुमरिया में टीककारण का कवरेज गया जिले के अन्य प्रखंडों की तुलना में काफी कम है. टीकू टाॅक शो प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों पर आयोजित किया जाये, ताकि टीकाकरण का आंकड़ा बढ़ सके. पीएचसी के स्वास्थ्य प्रबंधक विजय कुमार ने ऐसे कार्यक्रमों से टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाने में मदद मिलेगी. कार्यक्रम के दौरान टीकाकरण आधारित क्विज का भी आयोजन किया गया. प्रतिभागियों ने टीकाकरण के फायदे को जाना-समझा और अन्य लोगों को भी बताने का संकल्प लिया. आरजे (रेडियो जॉकी) शशि स्वराज विक्टर ने लोगों के साथ चर्चा कर पोलियों के नये टीके आइपीवी के बारे में बताया. कार्यक्रम के दौरान रूद्रा फाउंडेशन के साकेत कुमार सिंह, डॉ प्रेमचंद्र शुक्ला व डॉ अरविंद किशोर चंदन समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन