कैशबुक व योजनाओं की फाइलें खंगालीं

Updated:
विज्ञापन

कैशबुक व याेजनाआें की फाइलें खंगालींफोटो-डीएम ने की फतेहपुर व टनकुप्पा प्रखंड सह अंचल कार्यालयों की जांच बिना सूचना के चार माह से गायब टनकुप्पा प्रखंड कार्यालय के कर्मचारी निलंबितप्रतिनिधि, फतेहपुर/टनकुप्पाफतेहपुर व टनकुप्पा प्रखंड सह अंचल कार्यालयों का डीएम कुमार रवि ने बुधवार को निरीक्षण किया. इस दौरान डीएम ने इंदिरा अावास, शौचालय निर्माण, कैश […]

विज्ञापन

कैशबुक व याेजनाआें की फाइलें खंगालींफोटो-डीएम ने की फतेहपुर व टनकुप्पा प्रखंड सह अंचल कार्यालयों की जांच बिना सूचना के चार माह से गायब टनकुप्पा प्रखंड कार्यालय के कर्मचारी निलंबितप्रतिनिधि, फतेहपुर/टनकुप्पाफतेहपुर व टनकुप्पा प्रखंड सह अंचल कार्यालयों का डीएम कुमार रवि ने बुधवार को निरीक्षण किया. इस दौरान डीएम ने इंदिरा अावास, शौचालय निर्माण, कैश बुक, मोटेशन, उपस्थिति पंजी समेत अन्य योजनाओं की फाइलों की जांच की. इस दौरान बिना सूचना के चार माह से ड्यूटी से गायब मिले टनकुप्पा प्रखंड कार्यालय के कर्मचारी विजय कुमार सिंह को डीएम ने निलंबित कर दिया. इससे पहले डीएम फतेहपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे और सबसे पहले एफसीआइ के गोदाम की जांच की. डीएम ने गोदाम से बारा पंचायत के डीलर को भेजे जा रहे अनाज लदे वाहन में जीपीएस की जांच की और ठेकेदार से अनाज के वजन के बारे में जानकारी ली. इसके अलावा डीएम ने गोदाम में रखे अनाज की गुणवत्ता की भी जांच की. एक घंटे तक चले निरीक्षण में डीएम ने सीओ रामजी प्रसाद व एमो धनेश्वर प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारियों से उनके विभागों से जुड़ी जानकारी हासिल की. इस दौरान कई लोगों ने डीएम से भेंट कर अपनी समस्याओं से जुड़े आवेदन दिये. टीम ने भी लिया फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र का जायजाडीएम ने फतेहपुर प्रखंड की पंचायतों में चल रही विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, इंदिरा अवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, 13वें वित व चतुर्थ राज्य वित के तहत 2014-15 की योजनाएं, जनवितरण प्रणाली व मध्याह्न भोजन आदि योजनाओं की जांच के लिए वरीय अधिकारियों की 19 सदस्यीय टीम का गठन किया. जांच के दौरान इस टीम को कई खामियां मिलीं. सबसे ज्यादा अनिमियतता स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में पायी गयीं. मोरहे पंचायत के जांच अधिकारी डीइओ मनोरजन ठाकुर ने बताया कि सेवरीनगर के स्कूल में 216 बच्चों में से मात्र 30 बच्चे, जबकि मोरहे मध्य विद्यालय में 340 में मात्र 52 ही उपस्थित मिले. पकरी आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका मनोराम देवी उपस्थित नहीं थीं. मोरहे में इंदिरा अवास अधूरा मिला. वहीं, डुमरीचट्टी पंचायत के जांच अधिकारी नीमचक बथानी डीसीएलआर मो सलीम अख्तर ने बताया कि मध्य विद्यालय दौनैया में सीनियर की जगह जूनियर शिक्षक को प्रभारी बना दिया गया है. वहीं, पूर्व के प्रभारी द्वारा अब तक एमडीएम योजना चलायी जा रही हैं. साथ ही, पूर्व प्रभारी द्वारा पूरी तरह प्रभार नहीं सौंपा गया है. वहीं, डुमरीचट्टी में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-83 बंद मिला. नौडीहा झुरांग के जांच अधिकारी नगर पंचायत बोधगया के कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय, मोचरक में प्रभारी गायब मिलीं. बच्चों की उपस्थिति भी कम पायी गयी. सभी जांच अधिकारियों ने बताया कि डीएम को रिपोर्ट सौंपी जायेगी. इस मौके पर सदर एसडीओ विकास जयसवाल के अलावा दोनों प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन