पेहानी से बच्चे के अपहरण का प्रयास, एक पकड़ाया
पेहानी से बच्चे के अपहरण का प्रयास, एक पकड़ाया लोगों ने अपहर्ता की जम कर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंपामानपुर. बुनियादगंज थाना क्षेत्र के पेहानी मुहल्ले में शनिवार की सुबह एक बच्चे को बहला-फुसला कर अगवा करने की कोशिश को लोगों ने नाकाम कर दिया. लोगों ने अपहर्ता को पकड़ लिया और उससे […]
पेहानी से बच्चे के अपहरण का प्रयास, एक पकड़ाया लोगों ने अपहर्ता की जम कर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंपामानपुर. बुनियादगंज थाना क्षेत्र के पेहानी मुहल्ले में शनिवार की सुबह एक बच्चे को बहला-फुसला कर अगवा करने की कोशिश को लोगों ने नाकाम कर दिया. लोगों ने अपहर्ता को पकड़ लिया और उससे बच्चे को बरामद कर लिया गया. मौजूद लोगों ने अपहर्ता की जम कर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया. थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि युवक की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहम्मद जावेद के रूप में की गयी है. इस मामले में पेहानी मुहल्ले के मोहमम्द जैनुल ने थाने में आवेदन देकर जावेद के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. इधर, आरोपित ने बताया कि वह पेहानी मुहल्ले में अपनी मौसी के पास आया था. जावेद ने बताया कि वह बच्चे को दुलारते हुए पास की दुकान पर गया था. अपहरण के मामले में उसे झूठा फंसाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










