नगर प्रखंड में किसानों को मिले डीजल के पैसे
नगर प्रखंड में किसानों को मिले डीजल के पैसे गया. नगर प्रखंड के कई पंचायतों के किसानों के खातों में डीजल अनुदान के रुपये भेज दिये गये. बीडीओ संजीव कुमार ने बताया कि कई पंचायतों के किसानों को डीजल अनुदान के रुपये नहीं मिले थे. उन्हें भेज दिये गये हैं. बीडीओ ने बताया कि अनुसूचित […]
नगर प्रखंड में किसानों को मिले डीजल के पैसे गया. नगर प्रखंड के कई पंचायतों के किसानों के खातों में डीजल अनुदान के रुपये भेज दिये गये. बीडीओ संजीव कुमार ने बताया कि कई पंचायतों के किसानों को डीजल अनुदान के रुपये नहीं मिले थे. उन्हें भेज दिये गये हैं. बीडीओ ने बताया कि अनुसूचित जाति के 192 किसानों के बीच एक लाख 72 हजार 500 रुपये व सामान्य जाति के 947 किसानों के बीच छह लाख 57 हजार 750 रुपये किसानों के खातों में पैसे भेजे गये हैं. उन्होंने बताया कि सभी किसानों के कागजात की जांच की गयी है. उसके बाद ही पैसे जारी किये गये हैं. उल्लेखनीय है कि डीजल अनुदान के लिए किसानों ने धरना देने की चेतावनी दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










