डेल्हा आरएसएस व अनिल यादव वॉरियर्स की टीमें जीतीें
डेल्हा आरएसएस व अनिल यादव वाॅरियर्स की टीमें जीतीें संवाददाता, गया गौरव मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन शनिवार को दो मैच खेले गये. पहला मैच डेल्हा आरएसएस व एराज स्पोर्ट्स के बीच हुआ. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए डेल्हा आरएसएस की टीम ने कप्तान अभिषेक राज के 49 गेंदों में शानदार 114 […]
डेल्हा आरएसएस व अनिल यादव वाॅरियर्स की टीमें जीतीें संवाददाता, गया गौरव मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन शनिवार को दो मैच खेले गये. पहला मैच डेल्हा आरएसएस व एराज स्पोर्ट्स के बीच हुआ. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए डेल्हा आरएसएस की टीम ने कप्तान अभिषेक राज के 49 गेंदों में शानदार 114 रनों की बदौलत 17 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाये. जवाब में एराज स्पोर्ट्स की टीम 61 रन पर ही ऑलआउट हो गयी. वहीं, दूसरा मुकाबला अनिल यादव वाॅरियर्स व बोधगया वाॅरियर्स के बीच हुआ. टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने उतरी बोधगया वॉरियर्स की टीम 80 रनों पर ही सिमट गयी. टीम के सुशांत बखला ने 27 व गौतम ने 15 रन बनाये. जवाब में अनिल यादव वाॅरियर्स ने को तीन विकेट के नुकसान पर जरूरी रन बना कर मैच जीत लिया. मैच के अंपायर मुकेश प्रसाद सिन्हा व अशोक यादव थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










