फतेहपुर में जमुई पुलिस का छापा, एक गिरफ्तार
फतेहपुर में जमुई पुलिस का छापा, एक गिरफ्तार फतेहपुर. जमुई पुलिस ने अदरकीचक में शनिवार को छापेमारी कर कई मामलों के आरोपित रतन कुमार को गिरफ्तार कर लिया. उसे अपने साथ जमुई ले गयी. जानकारी के अनुसार, युवक के खिलाफ दोहरी हत्या, बैंक डैकती, पेट्रोल पंप लूट व कई अन्य अपराधिक मामले नवादा व जमुई […]
फतेहपुर में जमुई पुलिस का छापा, एक गिरफ्तार फतेहपुर. जमुई पुलिस ने अदरकीचक में शनिवार को छापेमारी कर कई मामलों के आरोपित रतन कुमार को गिरफ्तार कर लिया. उसे अपने साथ जमुई ले गयी. जानकारी के अनुसार, युवक के खिलाफ दोहरी हत्या, बैंक डैकती, पेट्रोल पंप लूट व कई अन्य अपराधिक मामले नवादा व जमुई में दर्ज हैं. उसकी गिरफ्तारी के लिए कई दिनों से जमुई पुलिस जांच-पड़ताल में लगी थी. इसी दौरान पुलिस को उसके एक सहयोगी के साथ फतेहपुर थाना क्षेत्र के अदरकीचक गांव में छिपे होने की सूचना मिली. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की. हालांकि, उसका सहयोगी फरार हो गया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वह एक बार जेल से भी फरार हो चुका है.फतेहपुर से दो वारंटी गिरफ्तार फतेहपुर. फतेहपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ धर-पकड़ अभियान चला कर दो लाल वारंटी को गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी लालमणि दूबे ने बताया कि महेश यादव व सुखदेव यादव को उनके घर से गिरफ्तार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










